{"_id":"6438d94c410cc41cff06ed63","slug":"a-gang-caught-duping-people-by-pretending-to-be-police-was-threatening-to-send-the-woman-patwari-to-jail-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satna: खुद को पुलिस बताकर लोगों को ठगने वाला गिरोह पकड़ाया, महिला पटवारी को जेल भेजने की दे रहे थे धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satna: खुद को पुलिस बताकर लोगों को ठगने वाला गिरोह पकड़ाया, महिला पटवारी को जेल भेजने की दे रहे थे धमकी
Fri, 14 Apr 2023 10:10 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 14 Apr 2023 10:10 AM IST
सार
सतना पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को पुलिस और पत्रकार बताकर लोगों को ब्लैकमेल कर मोटी रकम ऐंठा करते थे।
विज्ञापन
ठगी की वारदातों को अंजाम देने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सतना जिले में एक गिरोह पकड़ा गया है जो कि खुद को पुलिस और पत्रकार बताकर लोगों से ठगी करता था। तीन लोगों के इस गिरोह ने महिला सरकारी सेवक को ब्लैकमेल करने की कोशिश की ये आरोपी पुलिस की वर्दी लगाकर 700 किलोमीटर दूर सतना ब्लैकमेलिंग करने पहुंचे थे। एक अपने आपको क्राइम ब्रांच दिल्ली का दरोगा बता रहा था, तो दूसरा खुद को खोजी पत्रकार। वहीं, तीसरा सहयोगी पुलिसकर्मी।
मामला सतना जिले के रामनगर थाना क्षेत्र स्थित बाबूपुर का है, जहां हल्का पटवारी राजकुमारी पटेल ने पुलिस को इन बहरूपियों की सूचना दी और तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवकों में एक बाबूपुर का है जबकि एक दिल्ली और दूसरा मुजफ्फरपुर का। तीनों युवक महिला पटवारी को भृष्ट बताकर दबाब बना रहे थे, महिला पटवारी के वाट्सएप पर दिल्ली क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर बनकर जेल भेजने की धमकी दे रहे थे, इन लोगों ने बदले में मोटी रकम एठने की कोशिश की। हालांकि महिला पटवारी ने सूझबूझ का परिचय दिया और पुलिस से इस बात की शिकायत कर दी। महिला ने इन्हें ही अपने जाल में फंसा कर अपने पास पैसे देने को बुलाया और पहले से मौजूद पुलिस ने इनको पकड़ लिया। तीन युवक अनिल चौधरी मुजफ्फरपुर, सुभाष सिंह दिल्ली और गैवीनाथ पटेल बाबूपुर को रामनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीनों पर ब्लैकमेल करने और धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से पुलिस की वर्दी, क्राइम ब्रांच का आईडी कार्ड भी जब्त किया है।