फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   a drunken husband cut off his wife nose for not going to her in-laws house in Sheopur

Sheopur: ससुराल नहीं जाने पर शराबी पति ने पत्नी की काटी नाक, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी तलाश शुरू की

Sat, 04 Mar 2023 10:44 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 04 Mar 2023 10:44 PM IST
सार

एसडीओपी निर्भय सिंह ने बताया कि अगरा गांव में पति-पत्नी मजदूरी पर सरसों काटने के लिए गए थे। वहां पर आपस में विवाद होने पर पति ने पत्नी की नाक को काट दिया। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
a drunken husband cut off his wife nose for not going to her in-laws house in Sheopur
निर्भय सिंह अलावा, एसडीओपी विजयपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रेदश के श्योपुर में शराबी पति ने अपनी पत्नी की नाक हासिए से काट ली और मौके से भाग फरार हो गया। इस हमले में महिला बुरी तरह जख्मी हो गई। पीड़िता ने बताया कि वह खेत में फसल काट रही तभी शौहर ने उसकी नाक काट ली। इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी शौहर को हिरासत में लेने के लिए टीम रवाना कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मामला अगरा थाना क्षेत्र का है। नवविवाहिता अपने मायके में रह रही थी। यहां शौहर ने शनिवार को अपनी पत्नी की नाक काट दी। घटना उस वक्त की है जब पति-पत्नी दोनों खेत पर फसल काटने के लिए गए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कोई नोकझोंक हो गई। फिर गुस्साए शराबी पति ने अपनी पत्नी सरोज आदिवासी पर फसल काटने वाले हथियार से वार कर दिया। इस हमले में पत्नी की नाक पूरी तरह से कट गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी पति आमिर आदिवासी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

 
एक साल पहले सरोज आदिवासी की शादी हुई थी। लेकिन पिछले कुछ दिनों से उसका ससुराल वालों से विवाद चल रहा था। इस वजह पति आमिर आदिवासी अपनी पत्नी के साथ पिछले एक महीने से ससुराल में रह रहा था। इसके बाद शनिवार को पति और पत्नी दोनों खेत पर फसल काटने के लिए पहुंचे। तभी शराब के नशे में धुत पति ने पत्नी की नाक काट दी और मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पीड़िता ने अगरा थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में शुरू कर दी है। वहीं, महिला को इलाज के लिए विजयपुर उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां महिला की स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया है।


एसडीओपी निर्भय सिंह अलावा ने बताया कि अगरा का मामला है। गांव में दोनों मजदूरी पर सरसों काटने के लिए गए थे। वहां पर पति-पत्नी का विवाद होने पर पति ने पत्नी की नाक को काट दिया है। इसकी शिकायत पत्नी सरोज आदिवासी ने थाने में की है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed