{"_id":"5f5543ebd30770148e1b4d2e","slug":"a-couple-who-reached-gwalior-from-godda-on-a-scooter-given-return-air-tickets","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनंजय, उनकी पत्नी हवाई जहाज से जाएंगे ग्वालियर से झारखंड, स्कूटर से किया था 1200 किमी का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनंजय, उनकी पत्नी हवाई जहाज से जाएंगे ग्वालियर से झारखंड, स्कूटर से किया था 1200 किमी का सफर
Mon, 07 Sep 2020 01:47 AM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: Amit Mandal
Updated Mon, 07 Sep 2020 01:47 AM IST
विज्ञापन
Dhananjay and wife
- फोटो : ANI
झारखंड के गोड्डा से अपनी गर्भवती पत्नी को स्कूटर पर बिठाकर 1,200 किलोमीटर का सफर तय कर परीक्षा दिलाने ग्वालियर आए धनंजय कुमार और उनकी पत्नी अब हवाई जहाज से घर जाएंगे। उनके लिए हवाई यात्रा का इंतजाम अडानी फाउंडेशन ने किया है।
विज्ञापन
धनंजय (27) ने बताया कि अडानी ग्रुप के फाउंडेशन की ओर से हमें ग्वालियर से रांची की हवाई यात्रा का टिकट मिल गया है। यह टिकट 16 सितंबर का है। ग्वालियर से रांची के लिए सीधी उड़ान नहीं है, इसलिए हम दोनों हैदराबाद होकर रांची पहुंचेंगे। इसके बाद रांची से सड़क मार्ग से गोड्डा जाएंगे। इसका इंतजाम गोड्डा के जिलाधिकारी ने किया है।
विज्ञापन
Madhya Pradesh: A couple, who reached Gwalior from Godda in Jharkhand on a scooter to appear in an exam, has been given return air tickets by a corporate group. Dhananjay, the man says, "We never boarded a plane in our lives. We thank them for the support." (06.09.2020) pic.twitter.com/Er8pAUhcnl
— ANI (@ANI) September 6, 2020
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मेरे स्कूटर को भी भेजने का इंतजाम अडानी फाउंडेशन करेगा। धनंजय ने कहा कि ग्वालियर प्रशासन ने रहने का इंतजाम परीक्षा केंद्र के पास कर दिया है। उन्होंने कहा कि गोड्डा में ही कुछ लोगों ने नौकरी की व्यवस्था करने की बात भी कही है।
धनंजय ने ग्वालियर आने के लिए पत्नी के जेवर गिरवी रखकर 10,000 रुपये उधार लिए थे।
कोरोना महामारी के कारण ट्रेन और बस सहित यात्रा के साधन उपलब्ध नहीं होने के कारण झारखंड के गोड्डा से धनंजय अपनी गर्भवती पत्नी सोनी हेम्बरम (22) को स्कूटर पर बिठाकर डीएड (डिप्लोमा इन एजुकेशन) की परीक्षा दिलाने के लिए 30 अगस्त को ग्वालियर आए थे।
इस सफर के दौरान उन्होंने बारिश और खराब सड़कों का भी सामना किया और करीब 1200 किलोमीटर का सफर तय किया। मामला सामने आने के बाद ग्वालियर प्रशासन ने उनकी मदद की और अडानी फाउंडेशन ने हवाई मार्ग से उनको वापस भेजने का इंतजाम भी कर दिया।
