फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   9 people killed and 20 injured in a road accident in madhya pradesh's guna district

मध्यप्रदेश: गुना में ट्रक और बस की भीषण टक्कर, 9 की मौत, 20 घायल

Sat, 02 Jun 2018 11:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Sat, 02 Jun 2018 11:03 AM IST
विज्ञापन
9 people killed and 20 injured in a road accident in madhya pradesh's guna district
सांकेतिक तस्वीर

मध्यप्रदेश के गुना जिले में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक, यहां धरनावदा थाना क्षेत्र इलाके में रुठियाई के पास ट्रक और बस की भीषण टक्कर हुई है। हादसे में 9 यात्रियों की मौत और 20 लोग घायल हुए हैं। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मौत का आंकड़ा अभी और बढ़ भी सकता है। हादसे में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  जहां से गंभीर रुप से घायल होने वाले यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसा सुबह 5 बजे हुआ। यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब एक अनियंत्रित ट्रक बस से जा टकराया। हादसे का शिकार हुई बस इंदौर से झांसी जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले, मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत बचाव कार्य चलाया और हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान कर रही है। 

उल्लेखनीय है कि हाल ही में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की रिपोर्ट में बताया गया है कि पहले की तुलना में अब सड़क दुर्घटनाएं ज्यादा जानलेवा साबित हो रही है। ट्रैफिक इतना अधिक बढ़ गया है कि इसकी वजह से देश में रोजाना लगभग 400 लोग सड़क दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवाते हैं। 


रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में साल 2015 में 5 लाख एक हजार 423 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें एक लाख 46 हजार 133 लोगों की जान गई। वहीं 2016 में चार लाख 80 हजार 652 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें एक लाख 50 हजार 785 लोगों की जान गई। यानी की 2015 की तुलना में 2016 में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में चार फीसदी की कमी तो आई लेकिन मरने वालों के आंकड़े में तीन फीसदी बढ़ोतरी दर्ज की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed