ट्रेनिंग कैंप से गायब हो गए 84 सिपाही!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में भर्ती हुए नए पुलिस सिपाहियों के ट्रेनिंग कैंप से 84 जवान अचानक लापता हो गए।
इन सिपाहियों को लोकसभा चुनावों में होने वाले मतदानों के समय सुरक्षा के लिए ट्रेनिंग दी जा रही थी।
जानकारी के मुताबिक होली के एक दिन पहले 8 लड़कियों समेत भर्ती हुए 84 नए सिपाही अचानक गायब हो गए। ऐसा पहली बार देखने को मिला जब पुलिस ट्रेनिंग कैंप से इतनी बड़ी संख्या में सिपाही अचानक ही गायब हो गए।
बाद में पता चला कहां गए
बाद में बहुत खोजबीन पर पता चला कि ये सारे लोग बिना किसी को बताए होली पर अचानक ही घर चले गए हैं।
पुलिस ट्रेनिंग के इस कैंप के तहत नए भर्ती हुए एक हजार सिपाही ट्रेनिंग ले रहे हैं। यहां रविवार या किसी भी तरह के त्योहार के लिए छुट्टी की कोई नियम नहीं हैं।
यहां ये सारे सिपाही बिना किसी को सूचना या आवेदन के अचानक अपने-अपने घर चले गए। कैंप में अफरा-तफरी मच गई और इनकी खोज होने लगी। वहीं कैंप के अधिकारियों के मुताबिक कुछ लोग वापस आ चुके हैं जबकि कुछ लोग जल्द ही वापस लौट आएंगे।
