{"_id":"6460ea58c68e06cdfe01d2e9","slug":"50-thousand-rupees-were-withdrawn-from-account-after-receiving-call-from-an-unknown-number-in-umaria-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Cyber Crime: उमिरया में अज्ञात नंबर से आया फोन उठाने पर खाते से निकल गए 50 हजार रुपये, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Cyber Crime: उमिरया में अज्ञात नंबर से आया फोन उठाने पर खाते से निकल गए 50 हजार रुपये, मामला दर्ज
Sun, 14 May 2023 07:34 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 14 May 2023 07:34 PM IST
सार
पीड़ित एजाज ने बताया कि उसके पास अज्ञात नंबर से कॉल आया था। उसने रिसीव किया, बात हो ही रही थी। तभी पहली रकम 40 हजार, फिर आठ हजार और फिर 800 रुपये बस कुछ सेकंड में निकल गए। इसके बाद पीड़ित एजाज ने इस घटना को लेकर चंदिया थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
पीड़ित एजाज खान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के चंदिया थाना क्षेत्र से साइबर क्राइम का एक नया मामला सामने आया है। इस मामले में अनजान नंबर से आए फोन कॉल उठाने पर एक व्यक्ति 50,000 रुपये की ठगी का शिकार हो गया है। दरअसल, यह पूरा मामला चंदिया थाना क्षेत्र के पठानी मोहल्ला का है। जहां एजाज खान (27) नामक युवक से ठगी की गई है।
विज्ञापन
पीड़ित एजाज ने बताया कि उसके पास 914023471700 नंबर से कॉल आया था। उसने रिसीव किया, बात हो ही रही थी। तभी पहली रकम 40 हजार, फिर आठ हजार और फिर 800 रुपये बस कुछ सेकंड में निकल गए। इसके बाद वह परेशान हो गया। पीड़ित एजाज ने इसे लेकर चंदिया थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस अब इस पूरे मामले पर जरूरी जानकारी भी जुटा रही है। साथ ही पीड़ित को कार्रवाई का आश्वासन दे रही है।
विज्ञापन
जिले में बैंक फ्रॉड का ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी दर्जनों बैंक उपभोक्ताओं को लाखों का चूना लग चुका है। ऐसे मामलों बचने के लिए पुलिस एडवाइजरी का ख्याल रखें। जागरूकता का परिचय देते हुए अनर्गल कॉल को रिसीव न करें। शायद तभी ऐसे कुछ मामलों में अंकुश लग सकता है।
विज्ञापन
बता दें कि हालांकि पुलिस साइबर सेल की मदद से शायद मामले को ट्रैक कर ले। वैसे तो झारखंड के जामताड़ा गांव के लोग ऐसी धोखाधड़ी में काफी माहिर हैं। जहां से होने वाले साइबर क्राइम को आज तक हल नहीं किया जा सका है। फिर भी पीड़ित इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करवा कर उम्मीद की आस लगाए बैठा है कि शायद आरोपी और पैसा उसे वापस मिल जाए।
