फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   50 lakh youth will be linked to organization at the National Conference of Bajrang Dal

बजरंग दल के राष्ट्रीय अधिवेशन में 50 लाख युवाओं को संगठन से जोड़ने की कवायद

Sun, 29 Oct 2017 03:37 AM IST
राजेश चतुर्वेदी/अमर उजाला, भोपाल
राजेश चतुर्वेदी/अमर उजाला, भोपाल Updated Sun, 29 Oct 2017 03:37 AM IST
विज्ञापन
50 lakh youth will be linked to organization at the National Conference of Bajrang Dal
बजरंग दल - फोटो : फाइल फोटो

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, गोरक्षा व रोहिंग्या समेत आंतरिक सुरक्षा के मामले में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल अपने एजेंडे से पीछे हटने वाले नहीं हैं। विहिप की युवा इकाई बजरंग दल के भोपाल में चल रहे राष्ट्रीय अधिवेशन में इन तीनों मुद्दों पर विस्तृत चर्चा के बाद प्रस्ताव पारित होना है, जिसमें केंद्र सरकार की भूमिका को लेकर भी टिप्पणी हो सकती है। 

विज्ञापन


यह संकेत देने की कोशिश भी होगी कि अपने हिंदूवादी एजेंडे के लिए बजरंग दल और विहिप किसी बेकाबू सत्ता के सामने नहीं झुकेंगे। इसके साथ ही देश के नौजवानों पर फोकस करने का फैसला भी किया गया है। अगले माह एक पखवाडे़ के भीतर 50 लाख युवाओं से संपर्क कर कहा जाएगा कि वे देश की संस्कृति की रक्षा की खातिर काम करें और बजरंग दल के साथ जुडे़ं।
विज्ञापन


पढ़ें - गोभक्ति को लेकर विहिप ने लगाई केंद्र को फटकार, योगी पर उड़ेला प्यार
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अधिवेशन में केरल और पूर्वोत्तर राज्यों सहित देश भर के युवा भाग ले रहे हैं। बजरंग दल अपना विस्तार करना चाहता है, लिहाजा 19 नवंबर से 5 दिसंबर तक युवाओं के बीच एक बड़ा अभियान चलाने का फैसला किया गया है। युवाओं से कहा जाएगा कि वे संगठन से जुड़कर देश की संस्कृति व धर्म को आगे बढ़ाएं और राष्ट्रवाद को सर्वोपरि रखें। 

युवाओं को बताया जाएगा कि एक समय था जब दुनिया भारत को अपना गुरू मानती थी। भारत ने कभी किसी पर न तो हमला किया न जमीन हड़पने की कोशिश की। हमेशा अपने आचरण से श्रेष्ठ बनने का प्रयास किया। इसे आगे बढ़ाना है। ये सारी बातें विहिप के अंतर्राष्ट्रीय पदाधिकारी चंपत राय ने कहीं। इस अधिवेशन का समापन रविवार को होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed