फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   458 types of medicines will be available in state hospitals

अस्पतालों में फरवरी से मिलेंगी 458 तरह की दवायें

Thu, 24 Jan 2013 02:22 PM IST
भोपाल/इंटरनेट डेस्क
भोपाल/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 24 Jan 2013 02:22 PM IST
विज्ञापन
458 types of medicines will be available in state hospitals
राज्य में अब मरीजों को 498 तरह की विभिन्न बीमारियों की दवायें फरवरी से उपलब्ध कराई जायेंगी। यह दवायें जिला जयप्रकाश अस्पताल सहित सरकारी अस्पताल में उपलब्ध कराई जायेंगी।
विज्ञापन


मालूम हो कि सरकार द्वारा शुरु की गई सरदार वल्लभ भाई पटेल निशुल्क दवा वितरण योजना के तहत उच्च कोटि की जैनरिक दवायें अस्पतालों में मिलेंगी। जेपी अस्पताल में ओपीडी, इनडोर, ओटी के लिये करीब 230 दवायें उपलब्ध होंगी, जिनमें 112 दवाओं की सूची तैयार कर ओपीडी में डॉक्टरों को दी गई है।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त अस्पताल में जल्द ही 13 मशीनों से डायलिसिस किया जायेगा। अस्पताल में फिलहाल 6 मशीनों से डायलिसिस किया जा रहा है। अस्पताल को सात और नई मशीनें मिल गई हैं, जिन्हें इसी सप्ताह नए वार्ड में इंस्टॉल कर दिया जाएगा। इसके अलावा सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों के ओपीडी के दौरान दवा कंपनियों के मेडिकल रिप्रजेंटेटिव से मिलने पर भी रोक लगाई गई है। अगर किसी डॉक्टर के पास एमआर ओपीडी के समय और डॉक्टर की ड्यूटी के दौरान दवाओं के संबंध में चर्चा करते मिले तो ऐसे डॉक्टर के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed