{"_id":"58495eb84f1c1b243444930d","slug":"43-million-new-notes-recovered-during-vehicle-checking","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश में वाहन चेकिंग के दौरान 43 लाख के नए नोट बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश में वाहन चेकिंग के दौरान 43 लाख के नए नोट बरामद
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 08 Dec 2016 06:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले की पुलिस ने गुरुवार को वाहन चेकिंग के दौरान एक इनोवा कार से 43 लाख रुपये के नए नोट बरामद किए। कार में सवार तीन युवकों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कार पर प्रेसीडेंट एंटी करप्शन सोसाइटी की नेम प्लेट लगी हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इटारसी निवासी राहुल चेलानी मुंबई में रहकर टीवी सीरियल में काम करता है। गुरुवार को वह अपने भाई कपिल चेलानी और ड्राइवर बृजेश चौरे के साथ होशंगाबाद जा रहा था उसी वक्त होशंगाबाद-भोपाल तिराहे पर चल रही चेकिंग के दौरान पुलिस ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में राहुल ने बताया कि वह मुंबई में रहता है और टीवी इंडस्ट्री में काम करता है। ये पैसे उसके ही है, जो उसे टीवी में काम करने के दौरान मिले थे। फिलहाल पुलिस ने रकम और गाड़ी जब्त कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
