{"_id":"5733fae44f1c1b9141919e3f","slug":"41-foreigners-ill-in-ujjain-kumbh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंहस्थ महाकुंभ: नहाकर लौटे 41 विदेशी श्रद्धालु बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंहस्थ महाकुंभ: नहाकर लौटे 41 विदेशी श्रद्धालु बीमार
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
Updated Thu, 12 May 2016 09:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उज्जैन में चल रहे सिंहस्थ कुंभ में आए 41 विदेशियों की तबीयत बुधवार रात खराब हो गई है। सभी विदेशी नागरिक पायलट बाबा के यहां आए हुए थे। बीमार होने वाले अधिकांश विदेशी नागरिक जापान और यूरोप के बताए जा रहे हैं। बीमार नागरिकों को जिला अस्पताल और माधवनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबरों के मुताबिक पायलट बाबा के शिविर में रहने वाले कुछ विदेशी नागरिकों की तबीयत अचानक से खराब हो गई तो उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन बीमार होने वालों की संख्या बढ़ते-बढ़ते 41 तक पहुंच गई।
विज्ञापन
सभी मरीजों को उल्टी और दस्त की शिकायत थी। अस्पताल के सीमएचओ एन. के. त्रिवेदी के मुताबिक सभी डिहाइड्रेशन की शिकायत है। त्रिवेदी ने फूड प्वायजनिंग की आशंका से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि बढ़ती गर्मी और पानी की कमी करे कारण विदेशियों को यह दिक्कत हुई। सभी का उपचार किया जा रहा है
विज्ञापन
पायलट बाबा के शिविर में व्यवस्था देख रहे स्वामी शैलेषानंद ने बताया कि सभी विदेशी शिप्रा से नहाकर लौटे थे जिसके बाद रात में इनका स्वास्थ्य बिगड़ गया।
विज्ञापन
