{"_id":"34d53b3e80ccaaab6b67595d34b9deaf","slug":"26-lakh-penalty-on-asaram-ashram","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसाराम पर लगा 26 लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसाराम पर लगा 26 लाख का जुर्माना
एजेंसी/छिंदवाडा
Updated Sat, 30 Nov 2013 04:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के छिंदवाडा शहर में आसाराम आश्रम के संचालकों द्वारा राज्य सरकार की अनुमति के बिना ग्रीनलैंड में भवन निर्माण करने के मामले में जिला प्रशासन ने 26 लाख रूपये का जुर्माना किया है।
विज्ञापन
जिला कलेक्टर महेश चन्द्र चौधरी ने आसाराम आश्रम में संचालकों पर भवन निर्माण के मामले में कल 26 लाख रूपए का जुर्माना किया।
आश्रम संचालक द्वारा शासन की बिना अनुमति के ग्रीनलैंड में भवन निर्माण कर लेने की शिकायत की जांच अनुविभागीय अधिकारी राजस्व से कराई गयी। जांच में पाया गया कि आश्रम द्वारा बिना डायवर्सन के भवन निर्माण कर लिया गया है।
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने आश्रम संचालकों को जुर्माने की राशि तय की गयी समय सीमा पर अदा करने को कहा है। जुर्माने की राशि अदा नहीं करने पर आश्रम पर कुर्की की जायेगा।
विज्ञापन
