फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   200 Dalits were prevented from drinking water on well

200 दलितों को कुएं का पानी पीने से रोका

Sun, 24 May 2015 02:00 PM IST
Updated Sun, 24 May 2015 02:00 PM IST
विज्ञापन
200 Dalits were prevented from drinking water on well

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से 400 किमी दूर अलीराजपुर जिले के घटवानी गांव में आज भी दलितों को सार्वजनिक कुआं के इस्तेमाल की इजाजत नहीं है और उन्हें इस्तेमाल नहीं किए जा रहे कुएं का पानी पीने पर मजबूर होना पड़ रहा है।

विज्ञापन


अनुसूचित जनजाति के भीलाला समुदाय ने आरोप लगाया है कि दलितों को गांव के एक मात्र हाथ से संचालित कुआं के इस्तेमाल की अनुमति नहीं है। गांव में करीब 200 से अधिक दलित रहते हैं। हाल ही में इन लोगों ने जिला कलेक्टर शेखर वर्मा से मुलाकात कर अपने लिए अलग से एक कुएं की मांग की।
विज्ञापन


वर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और राजस्व विभाग के अधिकारियों की एक टीम को भेदभाव रोकने के लिए गांव भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि छुआछूत को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वर्मा ने यह भी कहा कि दलितों की मांग पर गांव में एक अन्य हाथ से संचालित कुआं खोदा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुआं के इस्तेमाल की इजाजत नहीं

200 Dalits were prevented from drinking water on well

सार्वजनिक स्वास्थ्य और इंजीनियरिंग विभाग के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर आरएस चौहान ने कहा कि एक शिकायत मिली है कि भीलाला समुदाय को पानी निकालने की अनुमति नहीं है।

हम गांव में दलित समुदाय के लिए एक नया हैंडपंप लगाएंगे। मेहताब मंडूर और मुकेश ने कहा कि मौजूदा कुआं उनके घरों से मात्र 100 मीटर की दूरी पर है लेकिन उन्हें इसके इस्तेमाल की इजाजत नहीं है।

हम पुराने कुएं के पानी का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसका पानी पीकर हमारे बच्चे अक्सर बीमार ही रहते हैं। गांव की जनसंख्या 930 लोगों की है जिसमें से 200 से अधिक लोग दलित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed