फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   20 people killed in bus accicdent in mp panna

मध्यप्रदेश के पन्ना में भीषण बस हादसा, 30 की मौत

Mon, 04 May 2015 10:55 PM IST
राजेश चतुर्वेदी/भोपाल
राजेश चतुर्वेदी/भोपाल Updated Mon, 04 May 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
20 people killed in bus accicdent in mp panna

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में सोमवार को एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दर्दनाक हादसे में 30 से ज्यादा यात्री जिंदा जल गए। बस में 40 से अधिक लोग सवार थे। दुर्घटना में घायल लगभग एक दर्जन लोगों का पन्ना के जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


निजी कंपनी अनुपम ट्रैवल्स की बस दोपहर लगभग पौने एक बजे छतरपुर से सतना के लिए रवाना हुई थी। पन्ना के कलेक्टर शिवनारायण चौहान ने बताया कि करीब दो बजे एनएच 75 पर पांडव फाल के पास यह हादसा हुआ। यह सड़क पन्ना टाइगर रिजर्व से होकर गुजरती है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस अनियंत्रित होकर एक पुलिया के नीचे गिरकर पलट गई और उसमें तुरंत आग लग गई। बस का दरवाजा दब जाने से यात्री बस से बाहर नहीं निकल पाए। आसपास के लोगों ने घटना स्थल पर पहुंचकर कुछ यात्रियों को बाहर निकाला और जिला प्रशासन को हादसे की खबर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दमकल की दो गाड़ियां पहुंचीं, मगर तब तक पूरी बस जल चुकी थी। सागर के कमिश्नर आरके माथुर ने अभी तक 21 लोगों की मौत की पुष्टि की है।

बस की छत पर डीजल रखा था
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस की छत पर डीजल रखा था। इसीलिए बस के पलटते ही उसने आग पकड़ ली। हालांकि जिला प्रशासन का कहना है कि इसका खुलासा जांच में होगा। उधर परिवहन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने भी बस की स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी तलब की है। एक महिला के कंकाल से उसके बच्चे का शव चिपका हुआ था। पूरा दृश्य दिल दहला देने वाला था।


यात्रियों की शिनाख्त नहीं
अभी हादसे के शिकार लोगों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। बस के ड्राइवर और कंडक्टर के बारे में भी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। आशंका है कि वे भी बस में जल गए। राज्य सरकार ने हादसे की मजिस्ट्रेट से जांच कराने के आदेश दिए हैं और मृतकों के परिवारजनों को दो-दो लाख और गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की है। इसके अलावा जिन्हें सामान्य चोटें आई हैं, उन्हें 25-25 हजार की सहायता देने का ऐलान किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed