फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   2 students rusticated from school in dewas madhya pradesh

'आईएस लेटर' लिखने पर बच्चों को स्कूल से किया निष्कासित

Mon, 30 May 2016 01:53 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Mon, 30 May 2016 01:53 PM IST
विज्ञापन
2 students rusticated from school in dewas madhya pradesh
स्कूल प्रशासन को लिखा गया पत्र - फोटो : Hindustan Times

बीते दिनों मध्यप्रदेश के देवास जिला मुख्यालय स्थित एक स्कूल में आतंकी संगठन आईएसआईएस की ओर से धमकी भरा पत्र पहुंचा था, उस मामले  दो बच्चों को स्कूल प्रशासन द्वारा निष्कासित कर दिया गया है। वहीं उनके पिता मोहम्मद उस्मान के खिलाफ पहले इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी थी। ऐसा माना जा रहा है कि यह पत्र उसी ने लिखा है।

विज्ञापन


उस्मान का बेटा और बेटी क्रमश- नवीं और दसवीं के छात्र थे। आतंकी संगठन आईएस की ओर से पत्र मिलने पर स्कूल के प्रधानाचार्य वर्गीस जोसेफ ने इसकी शिकायत पुलिस से की। जिसके बाद प्रकरण की जांच में उस्मान पर धमकी का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन


वहीं पुलिस के अनुसार उन्होंने उस्मान के बेटे और बेटी की लिखावट के सैंपल लिए हैं लेकिन वो पत्र की लिखावट से मेल नहीं खा रहे हैं। उन्होंने अन्य बच्चों के उत्तर पुस्तिकाओं से लिखावट के सैंपल लेकर जांच कर रहे हैं। इस मामले में प्रधानाचार्य जोसेफ ने कहा कि उस्मान ने उन्हें कई बार धमकी दी है और पुलिस इसे जानती है। उसने अभी कई दिनों से अपने बच्चे की फीस भी नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं उस्मान ने कहा कि 'स्कूल प्रशासन द्वारा उनके बच्चों को निकाला जाना सही नहीं है। मैंने कोई पत्र नहीं लिखा है। मैं बहुत गरीब हूं, इसलिए मैं इसकी कीमत चुका रहा हूं। मैं न्याय के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के पास जाउंगा।' सूत्रों की माने तो उस्मान ने बीते साल राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को इस संदर्भ में पत्र लिखा था कि प्रधानाचार्य जोसेफ द्वारा उसके बच्चों को फीस के लिए प्रताड़ित किया जाता है।


इसी साल उसने एसपी, जिला देवास को भी इसी संदर्भ में पत्र लिखा था कि उसके बच्चों को प्रताड़ित किया जा रहा है। हालांकि मामले की जांच करने पर पुलिस को पता चला था कि उस्मान द्वारा गलत शिकायत की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed