{"_id":"563adf88-f03c-11e2-b293-001e671f54a0","slug":"2-girls-died-of-snake-s-fear","type":"story","status":"publish","title_hn":"काटा नहीं, सांप की दहशत में मर गईं दो लड़कियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काटा नहीं, सांप की दहशत में मर गईं दो लड़कियां
इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 19 Jul 2013 01:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह सुना तो कई बार होगा कि सांप के जहर से ज्यादा उसका खौफ खतरनाक होता है। मध्यप्रदेश में झाबुआ के पास ऐसा ही एक वाकया हुआ जहां दो लड़कियों की मौत सांप के काटने से नहीं बल्कि खौफ से हो गई।
विज्ञापन
चंद्रशेखर आजाद नगर के स्कूल कैंपस में छात्राओं के कमरे में सांप घुस गया। सांप को तो चपरासी ने मार दिया लेकिन कमरे में मौजूद दो छात्राएं बेहोश हो गईं। और कुछ घंटों में दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
पहले सबको लगा कि सांप के काटने से दोनों की मौत हुई है लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि दोनों लड़कियों की मौत सदमे की वजह से हई है। लड़कियां इतनी डर गईं थीं कि उनकी जान निकल गई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही बीईओ सतीश सिंह, हॉस्टल अधीक्षक सरिता टैगौर पहले कन्या परिसर फिर अस्पताल पहुंचे।
जिला प्रशासन ने मृत छात्राओं के परिजनों को 25-25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी।
