{"_id":"65d8271eb6225564850038ba","slug":"19-year-old-son-murdered-his-mother-in-sehore-used-to-doubt-her-character-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: जिसने जिंदगी दी, उसे दी मौत, बेटे ने की मां की हत्या; पुलिस से बोला- उसके चाल-चलन से परेशान हो गया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: जिसने जिंदगी दी, उसे दी मौत, बेटे ने की मां की हत्या; पुलिस से बोला- उसके चाल-चलन से परेशान हो गया था
Fri, 23 Feb 2024 10:33 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 23 Feb 2024 10:33 AM IST
सार
Son Murdered Mother: दो दिन पहले पति को अपनी पत्नी का शव घर में पड़ा मिला था। उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। पुलिस ने हत्या का आरोप में 19 साल के बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
विज्ञापन
क्राइम (काल्पनिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीहोर जिले के रेहटी के वार्ड-9 में रहने वाली महिला दो दिन पहले अपने घर में मृत मिली थी। महिला की उसके 19 साल के बेटे ने ही की थी। पुलिस ने संदेह के आधार पर मृतका के बेटे को हिरासत में लिया था। पूछताछ में आरोपी बेटे ने बताया कि वह अपनी मां के चाल-चलन से परेशान था, इसी के चलते उसने हत्या कर दी।
विज्ञापन
रेहटी थाना प्रभारी राजेश कहारे ने बताया कि रेहटी थाना क्षेत्र के दिगवाड़ निवासी भगवान सिंह साहू ने रेहटी के मंडलोई कॉलोनी में घर बनवाया था। भगवान सिंह पत्नी सुनीता साहू (45) अक्सर दिन में रेहटी आती थी और शाम को गांव लौट जाती थी। मंगलवार को भी वह रेहटी आई थी। लेकिन, शाम को घर नहीं लौटी।
विज्ञापन
पति ने कॉल लगाया तो उसने रिसीव नहीं किया। इसके बाद पति रेहटी स्थित घर पहुंचा, जहां घर के अंदर उसकी पत्नी मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। उसके सिर के पीछे गंभीर चोट के निशान थे। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने मृतका के बेटे महेंद्र साहू (19) को भेरूंदा बस स्टैंड से हिरासत में लिया था। पूछताछ में बेटे ने मां के चाल-चलन से परेशान होकर उसकी हत्या करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने घटना में उपयोग किए गए हथियार को जब्त कर लिया।
विज्ञापन
