फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   16 years girl died in front of her father after Leopard attacked in madhya pradesh

मध्यप्रदेश: मवेशी चराने गई 16 साल की बच्ची पर तेंदुए ने किया हमला, पिता के सामने ही तोड़ दिया दम 

Sun, 17 Oct 2021 01:24 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 17 Oct 2021 01:24 PM IST
सार

फॉरेस्ट रेंजर योगेश पटेल का कहना है कि बच्ची के पिता ने तेंदुए से उसे छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन तेंदुए ने उन पर भी हमला बोल दिया।  
 

विज्ञापन
16 years girl died in front of her father after Leopard attacked in madhya pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : वन विभाग

विस्तार

मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में शनिवार शाम तेंदुए ने एक 16 वर्षीय बच्ची पर हमला कर दिया और उसके शरीर को काफी दूर तक घसीटा। इससे बच्ची की मौत हो गई। जिस समय तेंदुए ने हमला किया, बच्ची का पिता भी उसके साथ था। उन्होंने बच्ची को छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन तेंदुए ने उन पर भी हमला बोल दिया। 

विज्ञापन


फॉरेस्ट रेंजर योगेश पटेल ने बताया कि यह घटना कन्हीवाड़ा के पास जंगली इलाके की है। उन्होंने बताया कि 16 वर्षीय रीना यादव अपने पिता के साथ मवेशियों को चराने के लिए गई हुई थी, लेकिन वे जंगली इलाके के तीन किलोमीटर अंदर तक चले गए। इसी दौरान बच्ची रीना यादव पर तेंदुए ने पीछे से हमला कर दिया और उसकी गर्दन पकड़ ली। साथ मौजूद पिता ने बच्ची को बचाने का बहुत प्रयास किया, लेकिन तेंदुए ने उन पर भी हमला बोल दिया। चीख-पुकार सुन आसपास के लोग जब तेंदुए की ओर दौड़े तो वह शव को छोड़ जंगल में भाग गया। 
विज्ञापन


फॉरेस्ट रेंजर योगेश पटेल ने बताया कि मृतक के परिवार वालों को 10 हजार रुपये का तत्काल मुआवजा दिया गया है, उन्हें चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि भी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए जंगल में पिंजड़ा लगाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed