फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   12 dead after fire broke out at a ration store in Chhindwara district of MP

मध्यप्रदेश: छिंदवाड़ा में सहकारी सोसाइटी केंद्र में लगी आग, 22 की मौत

Sat, 22 Apr 2017 11:13 AM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भ्ाट्ट
amarujala.com- Presented by: संदीप भ्ाट्ट Updated Sat, 22 Apr 2017 11:13 AM IST
विज्ञापन
12 dead after fire broke out at a ration store in Chhindwara district of MP
fire

 मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में एक सहकारी सोसाइटी के केंद्र में शुक्रवार को आग लगने से 22 लोगों की जलकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा केरोसिन वितरण के दौरान हुआ। घटनास्थल से रात तक 20 शव निकाले जा चुके थे। बताया जा रहा है कि सहकारी केंद्र के कक्ष को तोड़कर और शवों का पता लगाया जा रहा है। प्रभारी मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने 22 मौतों की पुष्टि की है और दिल दहलाने वाली इस घटना के जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार यह घटना शुक्रवार को दोपहर छिंदवाड़ा के हर्रई ब्लॉक के बारगी केंद्र पर हुई। उस वक्त इस सहकारी केंद्र पर केरोसिन का वितरण किया जा रहा था। उसी समय आग लगी और लोग अंदर ही फंस गए। कई लोग खाद्यान्न व केरोसिन के लिए लाइन में लगे थे। हर्रई पुलिस थाना के प्रभारी थान सिंह धुर्वे ने कहा कि मौतों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है।
विज्ञापन


कुछ घायलों का हर्रई स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया जा रहा है। बताते हैं कि आग भभकने से लोग अंदर भागे, लेकिन वहां अनाज के बोरों ने आग पकड़ ली और उसने भयंकर रूप ले लिया। इलाके में फायर ब्रिगेड का कोई इंतजाम नहीं है। बाहर से फायर ब्रिगेड बुलाई गई, मगर तब तक सब जल चुका था। सरकार ने मृतकों के परिजनों को चार लाख और घायलों को 2-2 लाख रुपये के  मुआवजे का एलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुंबई: बैंक ऑफ इंडिया की इमारत में लगी आग, दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर मौजूद



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed