फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   11th Global Healing Day to be Held Online Krishna Guruji Takes a Major Decision news in hindi

अब ऑनलाइन होगा 11वां ग्लोबल हीलिंग डे: कृष्णा गुरुजी ने लिया बड़ा फैसला; पहले बैंकॉक में होना था आयोजन

Mon, 11 May 2026 11:18 AM IST
Sabahat Husain न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Sabahat Husain Updated Mon, 11 May 2026 11:18 AM IST
सार

प्रधानमंत्री के विदेश यात्राओं संबंधी आवाहन के बाद कृष्णा गुरुजी ने 11वां सर्व धर्म प्रार्थना दिवस ‘ग्लोबल हीलिंग डे’ ऑनलाइन आयोजित करने का फैसला लिया है। 11 अगस्त 2026 को होने वाले इस आयोजन में विश्व शांति, मानव धर्म और वैश्विक कल्याण के लिए प्रार्थना होगी।

विज्ञापन
11th Global Healing Day to be Held Online Krishna Guruji Takes a Major Decision news in hindi
आध्यात्मिक गुरु कृष्णा गुरुजी मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हर साल कृष्णा गुरुजी के सानिध्य में आयोजित होने वाला ‘सर्व धर्म प्रार्थना दिवस’ यानी ‘ग्लोबल हीलिंग डे’ दुनिया में शांति और मानवता का संदेश देने वाला खास आध्यात्मिक कार्यक्रम है। इस आयोजन में अलग-अलग धर्मों के लोग एक साथ आकर प्रार्थना, दुआ और अरदास करते हैं।

विज्ञापन

इस बार 11वां ग्लोबल हीलिंग डे 2026 में बैंकॉक (थाईलैंड) में होना तय था। लेकिन प्रधानमंत्री के विदेश यात्राओं को लेकर दिए गए संदेश को ध्यान में रखते हुए कृष्णा गुरुजी ने बड़ा फैसला लिया है। अब यह आयोजन 11 अगस्त 2026 को ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

विज्ञापन

 

 

कृष्णा गुरुजी ने कहा कि राष्ट्रहित सबसे पहले है और यही सच्ची आध्यात्मिकता भी है। इसलिए विदेश में कार्यक्रम करने की बजाय इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आयोजित किया जाएगा। अब दुनिया भर के श्रद्धालु, धर्मगुरु और मानवता से जुड़े लोग ऑनलाइन जुड़कर विश्व शांति, मानव धर्म और वैश्विक कल्याण के लिए प्रार्थना करेंगे।

पढे़ं:  इंस्टाग्राम पर प्यार, फिर अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल; फर्जी क्राइम ब्रांच बनकर युवती से वसूले 1.30 करोड़

मुख्य उद्देश्य

  • सर्व धर्म एकता
  • मानव धर्म का संदेश
  • विश्व शांति एवं वैश्विक कल्याण
  • राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना


कृष्णा गुरुजी के इस निर्णय को सामाजिक एवं आध्यात्मिक जिम्मेदारी का प्रेरणादायक उदाहरण माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed