{"_id":"518ff9032763da43bd491eeee3e69afa","slug":"11-women-candidates-madhya-pradesh-serious-charges","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश में चुनाव लड़ रहीं 11 'गॉडमदर'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश में चुनाव लड़ रहीं 11 'गॉडमदर'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 22 Nov 2013 01:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावों के वक्त बात अगर दागी प्रत्याशियों की हो तो कई नेताओं के नाम जुबानी याद आ जाएंगे। दिलचस्प बात यह है कि मध्यप्रदेश के 143 दागी प्रत्याशियों में 11 ऐसी महिलाएं भी हैं जिन पर गंभीर अपराधों के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
इन 11 महिला प्रत्याशियों पर हत्या, हत्या के प्रयास और अपहरण जैसे संगीन अपराधों के मामले दर्ज हैं।
और इस लिस्ट में सबसे अधिक मामले दर्ज हैं कांग्रेस की महिदपुर सीट की प्रत्याशी कल्पना परुलेकर पर। उन पर आईपीसी सेक्शन 506 के तहत एक दर्जन से भी ज्यादा मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
दूसरे नंबर पर हैं बीएसपी की रेखा चंदन राय हैं जिन पर 10 आपराधिक मामले चल रहे हैं।
इसके बाद तीसरे नंबर पर हैं शमीम मेघानी जो हरदा से समाजवादी जन परिषद की उम्मीदवार हैं। उन पर 6 आपराधिक मामलों में कार्रवाई चल रही है।
अभी भी है दागियों की फौज
मध्य प्रदेश के 219 विधायकों में से 55 दागी हैं। इन विधायकों के खिलाफ विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन दागी नेताओं में कई मंत्री भी शामिल हैं।
जिन मंत्रियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं वे हैं कैलाश विजयवर्गीय, बाबूलाल गौर, अजय विश्नोई और शंकर गुप्ता।
नेशनल इलेक्शन वॉच नाम के एक एनजीओ की राज्य यूनिट की ओर से किए गए एक सर्वे के मुताबिक दागी विधायकों में से 28 सत्तारुढ़ दल भाजपा के हैं और 21 विपक्षी दल कांग्रेस के।
विज्ञापन
दागी विधायकों की कतार में बहुजन समाजवादी पार्टी भी कम नहीं है। बसपा के तीन विधायक दागी हैं। इस एनजीओ ने 2008 में 219 विधायकों की ओर से दाखिल शपथ पत्रों की पड़ताल के बाद यह खुलासा किया है।
