फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   10th and 12th classes to be resumed from December 18th

मध्यप्रदेश: 18 दिसंबर से शुरू हो जाएगा 10वीं और 12वीं की कक्षाओं का संचालन

Mon, 14 Dec 2020 09:57 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 14 Dec 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
10th and 12th classes to be resumed from December 18th
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

मध्यप्रदेश में 10वीं और 12वीं की कक्षाएं 18 दिसंबर से शुरू हो जाएंगी। राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) इंदर सिंह परमार ने सोमवार को यह जानकारी दी। परमार ने कहा कि 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए कक्षाएं 18 दिसंबर से नियमित रूप से पूरे निर्धारित समय तक संचालित होंगी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह फैसला छात्रों के भविष्य और बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इंदर सिंह परमार ने बताया कि इसके अलावा 9वीं और 11वीं कक्षा के संचालन का फैसला छात्र-छात्राओं के नामांकन और उपलब्ध अध्यापन कक्ष के आधार पर प्राचार्य स्थानीय स्तर पर ले सकेंगे।
विज्ञापन



राज्य मंत्री परमार ने सोमवार को मंत्रालय में स्कूली शिक्षा विक्षाग की समीक्षा बैठक में भाग लिया। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की ओर से चार दिसंबर को की गई विभागीय समीक्षा के दौरान दिए गए दिशा-निर्देशों पर की गई विभागीय तैयारियों और कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने 'आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश' के रोड मैप अंतर्गत विभागीय डैशबोर्ड और कार्ययोजना को समय से संचालित करने के निर्देश दिए। परमार ने निर्देश दिए कि नई शिक्षा नीति के अनुसार पाठ्यक्रम तैयार किया जाए। दूरस्थ क्षेत्रों और जनजाति क्षेत्रों में आने वाली कठिनाइयों को ध्यान में रखकर योजना बनाएं।


परमार ने निर्देश दिए कि अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों के लिए ऑनलाइन एजुकेशन पोर्टल पर पंजीकरण की सुविधा दें और ऑनलाइन निगरानी कर प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें। एक वर्ष से अधिक समय से लंबित विभागीय जांच प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के लिए समयबद्ध कार्य योजना बनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed