फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   108 feet high statue of Ashtadhatu of 11-year-old Shankaracharya will be installed in Omkareshwar

Omkareshwar Temple: ओंकारेश्वर में 11 साल के शंकराचार्य की अष्टधातु की 108 फीट ऊंची मूर्ति लगेगी

Mon, 17 Oct 2022 05:50 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 17 Oct 2022 05:50 PM IST
सार

मध्यप्रदेश की कैबिनेट ने ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची मूर्ति की स्थापना को मंजूरी दे दी है। इसकी लागत करीब 200 करोड़ रुपये होगी।  

विज्ञापन
108 feet high statue of Ashtadhatu of 11-year-old Shankaracharya will be installed in Omkareshwar
अगले साल सितंबर तक लोकार्पण कराने की तैयारी है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश की कैबिनेट ने सोमवार को ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची मूर्ति लगाने को मंजूरी दे दी है। इसकी लागत करीब 200 करोड़ रुपये होगी। मूर्ति को तैयार किया जा रहा है। 11 साल की उम्र के शंकराचार्य का दुर्लभ चित्र तैयार किया गया है, जिसे आधार बनाकर मूर्ति बनाई जा रही है। अगले साल सितंबर तक लोकार्पण कराने की तैयारी है। 
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के उज्जैन में श्री महाकाल लोक के लोकार्पण के बाद अब खंडवा में ओंकारेश्वर में शंकराचार्य की सबसे ऊंची मूर्ति लगाने की तैयारी हो रही है। ओंकारेश्वर में 11 साल के बाल स्वरूप की मूर्ति लगाई जाएगी। यह मूर्ति ओंकारेश्वर ज्योर्तिलिंग और नर्मदा की ओर रहेगी। 100 टन की यह मूर्ति 50 फीट ऊंचे भव्य और कलात्मक आधार पर खड़ी होगी। इसमें कॉपर, टिन, जिंक और अन्य धातुओं का मिश्रण रहेगा। मुंबई के प्रसिद्ध चित्रकार वासुदेव कामत ने यह चित्र तैयार किया है। इसके आधार पर भगवान रामपुरे विशाल मूर्ति का निर्माण कर रहे हैं। मूर्ति का निर्माण अभी पहले चरण में है। ओंकार पर्वत पर मूर्ति लगाने के लिए समतलीकरण का काम लगभग पूरा हो गया है। इस पूरे प्रोजेक्ट की लागत दो हजार करोड़ रुपये बताई जाती है। एकात्मता का वैश्विक केंद्र के तौर पर इसे विकसित किया जा रहा है। 
विज्ञापन


लागत 40 करोड़ रुपये बढ़ी
ओंकारेश्वर में आचार्य शंकर की जो प्रतिमा लगाई जा रही है, उसकी लागत 158 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई थी। इसे बढ़ाकर 198.25 करोड़ रुपये किया गया है। प्रतिमा में आंशिक बदलाव भी किए गए हैं। कॉपर, जिंक और लेड का अनुपात 88:8:4 के स्थान पर अधिक मजबूती देने के लिए कॉपर, जिंक, लेड और टीन का अनुपात अब 85:5:5:5 रखने का निर्णय लिया गया है। प्रोजेक्ट के पास एक सूचना केंद्र बनेगा, जिसमें एकात्मता की प्रतिमा की प्रतिकृति का भी निर्माण इस लागत में शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक नवंबर से सात दिन के कार्यक्रम
प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस यानी एक नवंबर से सात दिन तक समारोहों का आयोजन होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन यानी  17 सितंबर से 31 अक्टूबर तक लाभार्थी जोड़ने के लिए जन सेवा कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इनमें अब तक 52 लाख लोगों को जोड़ा जा चुका है। 31 अक्टूबर तक 60 लाख का आंकड़ा छू लिया जाएगा। इसमें केंद्रीय मंत्री, राज्य के मंत्री, सांसद-विधायकों का विशेष सहयोग रहा है। दो नवंबर को लाड़ली लक्ष्मी कार्यक्रम होगा। तीन नवंबर को स्वच्छता, सजावट, रंगोली की गतिविधियां रहेंगी। चार नवबंर को एक जिला एक उत्पाद योजना के साथ ही रोजगार दिवस मनाया जाएगा। पांच नवंबर को लोकनृत्य पर आधारित कार्यक्रम होगा। 

कैबिनेट में लिए गए अन्य फैसले
  • औद्योगिक भूमि आवंटन प्रबंधन नियम 2021 में संशोधन होगा। उद्योग विभाग मध्यम श्रेणी के उद्योगों को अपनी जमीन दे सकेगा। विकसित भूखंडों का आवंटन पहले आओ, पहले पाओ की पद्धति से किया जाएगा। इसका कोई भी व्यक्ति लाभ ले सकेगा। छोटी इकाइयां भी शुरू हो सकेंगी।  
  • फर्नीचर क्लस्टर को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबंधित गतिविधियों से आरा मशीन को हटाया जाएगा। बंद पड़ी औद्योगिक इकाइयों को सशर्त आधार पर नई जमीन का आवंटन होगा। 
  • स्व-सहायता समूहों के माध्यम से उचित मूल्य की दुकानें संचालित होंगी। 26 हजार से अधिक दुकानें हैं। इनमें से चार हजार नगरीय क्षेत्रों में 21 हजार से अधिक दुकानें हैं। अब एक व्यक्ति एक ही दुकान चला सकेंगे। जो बचेंगी, वह दुकानें स्वसहायता समूहों को दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed