फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   zoo animal bring by shopping

विदेशों में होगी शॉपिंग और जू आएंगे वन्यजीव

Wed, 25 Dec 2013 01:52 AM IST
आशुतोष मिश्र/अमर उजाला, लखनऊ
आशुतोष मिश्र/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 25 Dec 2013 01:52 AM IST
विज्ञापन
zoo animal bring by shopping

कुलांचे भरता जेब्रा और हवा से बातें करता जिराफ। लांग जंप लगाता कंगारू और बाइक को पछाड़ती रफ्तार का मालिक शुतुरमुर्ग।

विज्ञापन


आने वाले समय में ये विदेशी वन्यजीव सूबे के प्राणि उद्यानों की शान बन सकते हैं। इन वन्यजीवों को लाए जाने की प्लानिंग चल रही है, लेकिन एक्सचेंज योजना के तहत नहीं बल्कि शॉपिंग कर के।

वो भी चंद सौ डॉलरों में। लंदन दौरे पर गई टीम को लांगलिट सफारी और व्हिपशनेड जू का दौरा करने के बाद कुछेक देशों के बेहतर प्रजाति के वन्यजीव अपने प्राणि उद्यानों के लिए भी पसंद आए हैं।
विज्ञापन


टीम नवंबर के दूसरे पखवाड़े में वहां गई थी। टीम में शामिल सूबे के पीसीसीएफ (वाइल्ड लाइफ) डॉ. रूपक डे ने बताया कि अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के कुछेक स्थानों पर ऐसे वन्यजीवों को चंद हजार डॉलरों में खरीदा जा सकता है, जिसका जल्द मसौदा तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीसीसीएफ डॉ. रूपक डे ने बताया कि बेहतर प्रजाति का जेब्रा मात्र 2500 डॉलर में आसानी से मिल सकता है। लगभग इतना ही खर्च ट्रांसपोर्टेशन में आएगा और एक बढ़िया ब्रीड का जेब्रा सूबे के प्राणि उद्यानों की शोभा बढ़ाएगा।

इससे कुछ ज्यादा कीमत चुकाकर जिराफ भी खरीदा जा सकता है। उन्होंने बताया कि ऐसी ही कुछ ब्रीड ऑस्ट्रेलिया से मंगाए जाने पर विभाग विचार कर रहा है। लिस्ट में शुतुरमुर्ग-कंगारू भी हैं, जिन्हें दाम चुका खरीदा जा सकता है।


लखनऊ जू की स्टार जिराफ फैमिली अनुभव-सुजाता का कुनबा लगातार चार बार उजड़ने के बाद अधिकारियों का ध्यान इस ओर गया है।

चूंकि देश भर में कोलकाता के जिराफ रह रहे हैं, इसलिए उनके जेनेटिक्स बिगड़ रहे हैं। कुछ ऐसा ही हाल जेब्रा का भी है।

जू की ऐश्वर्या-संस्कृति के लिए जब पार्टनर ढूंढा गया तो पूरे देश में महज डेढ़ दर्जन नर-मादा जेब्रा ही पाए गए। इसलिए इनकी विदेशी ब्रीड लाने की भी प्लानिंग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed