{"_id":"69a4a12d2cddec833404a710","slug":"zonal-manager-and-two-employees-accused-of-embezzling-rs-4231-lakh-lucknow-news-c-13-lko1070-1627480-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जोनल मैनेजर और दो कर्मियों पर 42.31 लाख के गबन का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जोनल मैनेजर और दो कर्मियों पर 42.31 लाख के गबन का आरोप
Mon, 02 Mar 2026 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 02 Mar 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। कृष्णानगर स्थित सरल ई कॉमर्स प्रा.लि. कंपनी के संचालक अनुराग गुप्ता ने वाराणसी और जौनपुर के जोनल मैनेजर और दो कर्मचारियों पर फर्म के 42.31 लाख रुपये के गबन का आरोप लगाया है। कृष्णानगर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
अनुराग के अनुसार, उनकी कंपनी यूपीपीसीएल के साथ अनुबंध पर है। यह कंपनी पूरे राज्य में बिजली बिल जमा करती है। वाराणसी में उसी जिले के कपसेठी निवासी सुशील कुमार यादव कैशियर और कानपुर के चकेरी निवासी प्रिंस वर्मा एजेंट के पद पर तैनात थे। संत रविदास नगर के ज्ञानपुर निवासी शिवम श्रीवास्तव वाराणसी और जौनपुर के जोनल मैनेजर हैं।
आरोप है कि एक नवंबर को सुशील ने 37.44 लाख रुपये कंपनी के खाते में जमा नहीं किए। कंपनी की टीम ने छह नवंबर को वाराणसी जाकर जांच की। जोनल मैनेजर शिवम और सुशील संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। लखनऊ कार्यालय में मोबाइल जांचने पर गबन के साक्ष्य मिले।
विज्ञापन
जौनपुर जोन की आईडी का भी किया इस्तेमाल : अनुराग ने बताया कि ठगों ने अन्य कर्मचारियों की मिलीभगत से जौनपुर की आईडी को वाराणसी में इस्तेमाल कर 4.86 लाख रुपये और गबन किया है। कंपनी की आंतरिक जांच पूरी होने पर उन्होंने शनिवार को कृष्णानगर थाने में तहरीर दी। इंस्पेक्टर पीके सिंह के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही है। विवेचना में जो भी साक्ष्य सामने आएंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।