Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   14-Kosi Parikrama: From midnight, the city of Ram will resonate with the footsteps of the faithful

14 कोसी परिक्रमा: आधी रात को आस्था के कदमों से गूंजेगी रामनगरी, 15-20 लाख श्रद्धालु होंगे शामिल

Tue, 17 Nov 2026 07:00 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 17 Nov 2026 07:00 PM IST
सार

अयोध्या में आज मंगलवार करीब डेढ़ बजे से शुरू होने वाली 14 कोसी परिक्रमा को लेकर नगर में धार्मिक उल्लास चरम पर है। 42 किलोमीटर की परिक्रमा भक्त नंगे पांव करते हैं। इसके लिए अलग-अलग राज्यों और जिलों से श्रद्धालु पहुंचे हैं।

विज्ञापन
14-Kosi Parikrama: From midnight, the city of Ram will resonate with the footsteps of the faithful
अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रामनगरी अयोध्या  में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। लाखों श्रद्धालुओं की आस्था, उत्साह और जय श्रीराम के उद्घोष के बीच मंगलवार की आधी रात 14 कोसी परिक्रमा का शुभारंभ होगा। परिक्रमा का मुहूर्त रात 1:21 बजे था लेकिन श्रद्धालुओं ने उससे पहले ही परिक्रमा पथ नापना शुरू कर दिया। कोई नंगे पांव तो कोई परिवार और मित्रों के साथ भगवान राम का नाम जपते हुए परिक्रमा पूरी करने के संकल्प के साथ आगे बढ़ा। 

विज्ञापन


परिक्रमा को लेकर मंगलवार दोपहर से ही रामनगरी में श्रद्धालुओं की आमद तेज हो गई थी। दूर-दराज के जिलों और दूसरे राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। परिक्रमा शुरू करने से पहले बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह रहा। वहीं मंगलवार होने के कारण हनुमानगढ़ी में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। बजरंगबली के दर्शन के लिए भक्तों की कतारें लगी रहीं। मंदिरों में दर्शन-पूजन के बाद श्रद्धालु परिक्रमा की तैयारियों में जुटे नजर आए।
विज्ञापन


आस्था के इस महापर्व को लेकर प्रशासन ने भी व्यापक तैयारियां की हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और परिक्रमा मार्ग पर सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए अयोध्या में चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। सुरक्षा के लिहाज से जगह-जगह पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रशासनिक अमला लगातार सक्रिय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामनगरी में परिक्रमा शुरू होने के साथ ही धार्मिक उल्लास अपने चरम पर पहुंच गया। जगह-जगह जय श्रीराम के उद्घोष, भजन-कीर्तन और श्रद्धालुओं की टोलियों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। कार्तिक मास की इस पावन परिक्रमा के साथ अयोध्या एक बार फिर भक्ति और श्रद्धा के रंग में रंग गई है। बुधवार को पूरे दिन परिक्रमा जारी रहेगी। लाखों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में रामनगरी की आध्यात्मिक छटा देखते ही बन रही है।

Trending Videos

इस कारण श्रद्धालु नंगे पांव करते हैं 14 कोसी परिक्रमा

- इतिहासकार डॉ. हरिप्रसाद दुबे बताते हैं कि अयोध्या में भक्त 14 कोसी परिक्रमा 42 किलोमीटर लंबे परिक्रमा पथ पर नंगे पांव करते हैं। चारों तरफ से गोलाकार रूप में होने वाली 14 कोस की इस कठिन परिक्रमा के कुछ खास नियम भी हैं। इनमें 42 किलोमीटर के लंबे परिपथ पर नंगे पांव परिक्रमा करने की परंपरा है।

शास्त्रों के अनुसार, परिक्रमा परिपथ के दायरे में करीब छह हजार मंदिर आते हैं। इस परिक्रमा के माध्यम से भगवान श्रीराम की जन्मस्थली सहित पूरी अयोध्या की परिक्रमा हो जाती है। धार्मिक अनुष्ठान में जूते या चप्पल पहनकर शामिल होना निषिद्ध है। इसी मान्यता के चलते भक्त नंगे पांव 42 किमी. की लंबी परिक्रमा पूरी करते हैं। पैरों में छले पड़ जाए तो भी आस्था की डगर पर भक्त अनवरत कदमताल करते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed