फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Zika virus: Third female patient found in Lucknow, both patients found earlier will remain isolated at home for 15 days

जीका वायरस : लखनऊ में तीसरी महिला मरीज मिली, पहले मिले दोनों मरीज 15 दिन घर में आईसोलेट रहेंगे

Fri, 12 Nov 2021 06:48 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 12 Nov 2021 06:48 PM IST
सार

लालकुआं निवासी महिला 46 को करीब चार दिन पहले बुखार आया था। जीका की आशंका को देखते हुए नमूना  जांच के लिए केजीएमयू भेजा गया। शुक्रवार शाम को आई रिपोर्ट में उसे जीका की पुष्टि हुई।

विज्ञापन
Zika virus: Third female patient found in Lucknow, both patients found earlier will remain isolated at home for 15 days
जीका वायरस

विस्तार

लखनऊ में जीका वायरस ने रफ्तार पकड़ ली है। शुक्रवार को हुसैनगंज से सटे लालकुंआ में जीका वायरस ने दस्तक दे दी है। महिला को बुखार आने की शिकायत पर जांच कराई थी। सभी रिपोर्ट निगेटिव आने पर जीका जांच के लिए नमूना भेजा गया था। केजीएमयू से आई रिपोर्ट में जीका वायरस की पुष्टि हुई है। जिले में अब तक तीन लोग जीका की जद में आ चुके हैं।

विज्ञापन


लालकुआं निवासी महिला 46 को करीब चार दिन पहले बुखार आया था। परिजन महिला मरीज को लेकर सिविल अस्पताल की ओपीडी ले गए। वहां पर डॉक्टरों ने पहले डेंगू, टॉयफाइड, मलेरिया की जांच कराई। सभी रिपोर्ट निगेटिव आ गई। जीका की आशंका को देखते हुए नमूना फिर जांच के लिए केजीएमयू भेजा गया। शुक्रवार शाम को आई रिपोर्ट में उसे जीका की पुष्टि हुई। इससे स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला के घर जाकर परिवार के चार लोगों के नमूने लेकर जांच को भेजे हैं। डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी त्रिपाठी ने बताया महिला में अब कोई भी लक्षण नहीं है। उसे घर में अलग कमरे में आईसोलेट किया गया है। महिला करीब 15 दिन तक आईसोलेट रहेगी। टीमें लगातार मरीज की निगरानी करेंगी।
विज्ञापन


अंबेडकर नगर से वापस लौटा मरीज
फूलबाग निवासी मरीज की जीका रिपोर्ट आने से पहले वह अंबेडकनगर चला गया था। गुरुवार को रिपोर्ट आई तो स्वास्थ्य विभाग ने उसे संर्पक करके इसकी जानकारी दी। अंबेडकनगर सीएमओ को जानकारी देने संग उसे आईसोलेट करने को कहा था। मरीज स्वास्थ्य विभाग की टीम को चकमा देकर वापस लखनऊ शुक्रवार को बस जरिए आ गया है। डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी त्रिपाठी ने बताया मरीज को आईसोलेशन में रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीका संक्रमित मिले मरीजों के संपर्क में आए 71 लोगों के नमूने लिए गए
लखनऊ में जीका वायरस की रफ्तार रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग तेजी से जुटा हुआ है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने पॉजिटिव आए दो रोगियों के संपर्क में आने वाले 71 लोगों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है पॉजिटिव आई महिला मरीज के आफिस में जाकर नमूने ऐतिहात के तौर पर लिए गए है। सभी नमूने जांच के लिए नमूने केजीएमयू भेजे गए हैं।


हुसैनगंज स्थित फूलबाग में मरीज की पत्नी व बेटी के नमूने लिए गए। वह यहां किराए के मकान में रहता है। इस भवन में मालिक समेत तीन अन्य परिवार भी रहते हैं। सभी के खून के नमूने एकत्र किए गए हैं। कुल 31 लोगों के नमूने एकत्र किए गए हैं। इसी तरह कृष्णानगर में मरीज के संपर्क में आने वाले 30 लोगों के नमूने लिए गए हैं। देर शाम तक नमूने एकत्र करने का काम जारी है। डॉक्टरों ने लोगों को सर्तक रहने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed