फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Zaheer Khan reached Lucknow and said: Supergiants became stronger with Rishabh's arrival, we will give complet

लखनऊ पहुंचे जहीर खान बोले: ऋषभ के आने से सुपरजायंट्स हुई मजबूत, हम टीम को देंगे पूरी स्वतंत्रता

Wed, 05 Feb 2025 07:37 AM IST
रोहित मिश्र खेल संवाददाता, लखनऊ
खेल संवाददाता, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 05 Feb 2025 07:37 AM IST
सार

Zaheer Khan: लखनऊ सुपरजायंट्स के नए मेंटर और पूर्व अंतरराष्ट्रीय तेज गेंदबाज जहीर खान लखनऊ पहुंचे। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने  ऋभष पंत के टीम में आने से पड़ने वाले प्रभावों पर बात की। 

विज्ञापन
Zaheer Khan reached Lucknow and said: Supergiants became stronger with Rishabh's arrival, we will give complet
पत्रकारों से बात करते जहीर और जस्टिन लैंगर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 लखनऊ सुपरजायंट्स के नए कप्तान ऋभष पंत को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है। विस्फोटक बल्लेबाजी के अलावा आईपीएल में उनकी कप्तानी भी शानदार रही है। ऐसे में नए सत्र के दौरान ऋषभ एलएसजी के लिए बेहद अहम होंगे। मुझे पूरा विश्वास है कि वे कप्तान के रूप में अपनी छाप छोड़ने में सफल रहेंगे। यह कहना है लखनऊ सुपरजायंट्स के नए मेंटर और पूर्व अंतरराष्ट्रीय तेज गेंदबाज जहीर खान का, जो शहर के इकाना स्टेडियम में मंगलवार से शुरू हुई कैंप के दौरान पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि आईपीएल में जीत-हार में बहुत ज्यादा अंतर नहीं होता है। हमारे खिलाड़ियों को यह सोचकर आगे बढ़ना होगा। ऐसे में ऋषभ के ऊपर दोहरी जिम्मेदारी होगी। पूर्व में वे ऐसा कर चुके हैं, जो उनकी नेतृत्व क्षमता को दर्शता है।

विज्ञापन


मंयक को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं
आईपीएल के पिछले सत्र में अपनी गेंदबाजी से बल्लेबाजों में खाैफ पैदा करने वाले मयंक यादव के बारे में पूरे गए प्रश्न के जवाब में जहीर ने कहा कि हम सभी चाहते हैं कि मंयक आने वाले आईपीएल सीजन के लिए सभी मुकाबलों के लिए उपलब्ध रहे। फिलहाल वे एनसीए में अपनी फिटनेस हासिल कर रहे हैं। वे भारतीय गेंदबाजी का भविष्य है। इसलिए हम मयंक पर अधिक दबाव नहीं बनाना चाहते। अगर वे फिट होंगे तो लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए जरूर खेलेंगे।
विज्ञापन


टीम में दमदार खिलाड़ियों की कमी नहीं
जहीर खान ने कहा कि हम पूरी टीम को स्वतंत्रता देंगे। हम चाहते हैं कि हमारी टीम बढ़िया प्रदर्शन करें। इसके लिए खिलाड़ियों पर अनावश्यक दबाव नहीं बनाया जाएगा। हमारे लिए ऑक्शन में बढि़या रहा। धाकड़ बल्लेबाजों की कोई कमी नहीं है, जबकि गेंदबाजी में मयंक के अलावा आवेश खान और रवि बिश्नोई से बेतहर प्रदर्शन आस है। इसके अलावा मोहसिन खान और आकाशदीप भी हमारे लिए अहम हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह आईपीएल की तैयारी का शुरुआती चरण
आज पहली बार लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाड़ी अपने घरेलू मैदान में इकट्ठा होना शुरू हुए हैं। अभी कोई योजना नहीं बनाई गई है। प्लेयर इलेवन के लिए कंबीनेशन भी तलाशना होगा। यह कैंप का आयोजन टीम में शामिल खिलाड़ियों को एक मंच पर लाकर ट्रेनिंग देना है। आगे भी इस तरह के शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद तैयारियों को अमली जामा पहनाया जाएगा।

चैंपियंस ट्रॉफी में पाक का दावा कमजोर

जहीर खान ने कहा कि पाकिस्तान और दुबई में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता में पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने की बहुत कम उम्मीद है। मौजूदा प्रदर्शन को आधार माना जाए तो उनके लिए अंतिम चार में जगह बनाना संभव नहीं दिखता। मेरे विचार से भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीमें अंतिम चार में जगह बना सकती हैं।

सभी खिलाड़ी मैन विनर, कोई एक नहीं : जस्टिन लैंगर
पत्रकार वार्ता के दौरान एलएसजी के मुख्य कोच एवं दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जस्टिन लैंगर ने कहा कि अगले सीजन के लिए हमारी टीम में कई बेहतरीन खिलाड़ी शामिल हुए है। इसलिए किसी एक का नाम नहीं लेना चाहूंगा। हमारे सभी खिलाड़ी मैन विनर हैं, जो मुकाबले का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। उम्मीद है कि सभी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed