{"_id":"c1095d603cfc32f4f62f014cdb96e928","slug":"yuwa-mahotsav-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"म्यूजिक व राइटिंग से सजेगा युवा महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
म्यूजिक व राइटिंग से सजेगा युवा महोत्सव
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Tue, 12 Nov 2013 10:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
19वां युवा महोत्सव भाषण कला, लेखन, साहित्य, नृत्य व गायन सहित तमाम प्रतियोगिताओं से गुलजार रहेगा।
विज्ञापन
22 नवंबर से स्मृति उपवन आशियाना में शुरू हो रहे लखनऊ महोत्सव के मुख्य सांस्कृतिक पंडाल में सुबह साढ़े दस बजे से शाम चार बजे तक ये सभी प्रतियोगिताएं होंगी।
संयोजक मयंक रंजन ने बताया कि प्रतियोगिताओं को नौ श्रेणियों में बांटा गया है। ग्रुप ए में ग्रीटिंग कार्ड, फेस पेंटिंग, पोस्टर व कार्टून मेकिंग, कैलीग्राफी, केरीकेचर, कोलाज व टैटू की प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन
ग्रुप बी में जस्ट-ए-मिनट (जैम), क्विज। ग्रुप सी में स्लोगन, कविता पाठ, कहानी व पत्र लेखन। ग्रुप डी में कलश व थाल डेकोरेशन, मेहंदी, फैंसी ड्रेस।
ग्रुप ई में फिल्मी गीतों व क्लासिकल गीतों की, ग्रुप एफ में लोकनृत्य व फिल्मी डांस की प्रतियोगिताएं होंगी।
ग्रुप जी में चिकन एम्ब्रॉयडरी व कबाड़ से जुगाड़ बनाने की प्रतियोगिताएं और ग्रुप एच में एक्टिंग व आई में टेकभनोलॉजी से जुड़ी प्रतियोगिताएं होंगी। अंतिम राउंड लखनऊ महोत्सव के मुख्य पंडाल में ही होगा।
विज्ञापन