फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yugantar Sindur receives the Sangeet Natak Akademi Award.

Lucknow News: युगांतर सिंदूर को मिला केंद्रीय संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार

Thu, 11 Jun 2026 02:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Yugantar Sindur receives the Sangeet Natak Akademi Award.
अकादमी सम्मान के लिए चयनित युगांतर सिंदूर। - फोटो : अकादमी सम्मान के लिए चयनित युगांतर सिंदूर।
लखनऊ। गजल गायन की दुनिया में लखनऊ के लिए गौरव की खबर है। गजल गायक युगांतर सिंदूर को भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की ओर से प्रतिष्ठित केंद्रीय संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार-2025 के लिए चुना गया है। अकादमी ने वर्ष 2024 और 2025 के पुरस्कारों की घोषणा करते हुए उनके नाम का ऐलान किया।
विज्ञापन

यह सम्मान उन्हें निकट भविष्य में राष्ट्रपति के हाथों नई दिल्ली में प्रदान किया जाएगा। इस बार लखनऊ से एकमात्र उन्हें ही यह पुरस्कार हासिल हुआ है।
युगांतर सिंदूर पिछले कई दशकों से भारतीय संगीत, विशेषकर गजल गायन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें इससे पहले उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी सम्मान, बेगम अख्तर पुरस्कार और संगीत नाटक अकादमी फेलोशिप जैसे कई प्रतिष्ठित सम्मान मिल चुके हैं। आकाशवाणी भी उन्हें अपनी सर्वोच्च श्रेणी टॉप ग्रेड आर्टिस्ट का सम्मान दे चुकी है।
विज्ञापन

संगीत शिक्षा के क्षेत्र में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। चर्चित पार्श्व गायक सचिन टंडन उनके शिष्यों में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed