फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Youths should take inspiration from the life of captain manoj kumar pandey, says CM yogi

कैप्टन मनोज पांडेय से लें प्रेरणा, रोशन करें नाम, सैनिक स्कूल की हीरक जयंती में बोले सीएम योगी

Thu, 16 Jul 2020 10:47 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 16 Jul 2020 10:47 AM IST
विज्ञापन
Youths should take inspiration from the life of captain manoj kumar pandey, says CM yogi
युद्ध स्मारक पर शहीदों को सलामी देते सीएम योगी - फोटो : amar ujala

कारगिल युद्ध के हीरो परमवीर चक्र विजेता एवं सैनिक स्कूल के पूर्व छात्र कैप्टन मनोज कुमार पांडेय के जीवन से युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। उनके जीवन से छात्रों को प्रोत्साहित होना चाहिए और घर, परिवार, समाज व देश का नाम रोशन करना चाहिए। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कैप्टन मनोज पांडेय सैनिक स्कूल की हीरक जयंती समारोह के शुभारंभ पर कहीं।

विज्ञापन


विद्यालय के सभागार में कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सीएम योगी ने कहा कि कैप्टन मनोज कुमार पांडेय यूपी सैनिक स्कूल ने सफलताओं के तमाम नए प्रतिमान गढ़े हैं। यहां से निकले विद्यार्थी न सिर्फ सैन्य सेवाओं, बल्कि सिविल सेवाओं से लेकर समाज सेवा व आपदा कालीन सेवाओं तक में योगदान दे रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने यूपी सैनिक स्कूल को देश के लिए रोल मॉडल बनाने की भी बात कही। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह इस विद्यालय को श्रेष्ठ विद्यालय बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने विद्यालय में युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। विद्यालय के संस्थापक स्व. डॉ. संपूर्णानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने पौधरोपण किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सैनिक स्कूल में बेटियां भी पा रहीं प्रवेश

विशिष्ट अतिथि उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि सैनिक स्कूल उन तमाम मेधावियों का सृजनकर्ता रहा है, जो एक लंबी परंपरा के तहत देश सेवा में जुटे हुए हैं। माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि अब यूपी सैनिक स्कूल में बेटियां भी प्रवेश पा रही हैं, जो कि प्रधानमंत्री जी की ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ भावना के अनुरूप है।

सैनिक स्कूल के चयनित छात्र सैनिक ऑनलाइन माध्यम से विद्यालय की हीरक जयंती के प्रत्यक्षदर्शी एवं सहभागी बने। इस मौके पर अपर मुख्य सचित गृह अवनीश अवस्थी, मंडलायुक्त मुकेश मेश्राम,  सेवानिवृत्त ले. जन. आरपी शाही,  विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा आर्यका अखौरी और विद्यालय के प्रधानाचार्य ले. कर्नल उदय प्रताप सिंह मौजूद रहे।  मुख्यमंत्री ने हीरक जयंती प्रतीक चिह्न और स्पेशल कवर का विमोचन कराया। 

सीएम ने जारी किया विशेष डाक आवरण 

सैनिक स्कूल के डायमंड जुबली वर्ष में प्रवेश के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक विशेष डाक आवरण व विरूपण का विमोचन भी किया। चीफ पोस्टमास्टर जनरल कौशलेन्द्र कुमार सिन्हा ने इस विशेष आवरण की प्रथम प्रति मुख्यमंत्री को भेंट की।

सिन्हा ने कहा कि डाक विभाग तमाम प्रमुख संस्थानों के योगदान को चिह्नित करने के लिए उन पर विशेष डाक आवरण जारी करता है और इसी कड़ी में कैप्टन मनोज कुमार पांडेय यूपी सैनिक स्कूल की डायमंड जुबली पर इसे जारी करके प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है।

लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएं कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि उक्त विशेष डाक आवरण से न सिर्फ यूपी सैनिक स्कूल की पहचान को नए आयाम मिलेंगे, बल्कि तमाम डाक टिकट संग्रहकर्ता इसके माध्यम से शोधपरक जानकारी को बढ़ावा दे सकेंगे। इस विशेष आवरण का मूल्य 25 रुपये हैं और इसे फिलेटलिक ब्यूरो, लखनऊ जीपीओ से प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed