{"_id":"67b37a130bba7e545209ae93","slug":"youths-life-saved-due-to-police-vigilance-shravasti-news-c-104-1-srv1002-109506-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पुलिस की सतर्कता से बची युवक की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पुलिस की सतर्कता से बची युवक की जान
Mon, 17 Feb 2025 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 17 Feb 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। पुलिस मुख्यालय से मीडिया सेल को रविवार रात सूचना मिली कि एक युवक ने सोशल मीडिया पर आत्महत्या का संकेत देने वाला स्टेटस पोस्ट किया है। जिसका संज्ञान लेते हुए जिला पुलिस ने पहुंच कर युवक को आत्महत्या करने से रोक लिया।
एसपी घनश्याम चौरसिया ने बताया कि मुख्यालय से मिली लोकेशन सहित पोस्ट की पूरी सूचना पर मीडिया सेल प्रभारी शशि शेखर जरोरा व सोशल मीडिया निगरानी ड्यूटी पर तैनात आरक्षी रजत द्विवेदी ने त्वरित संज्ञान लिया। उन्होंने भिनगा कस्बा चौकी प्रभारी वीरपाल सिंह तोमर को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने युवक को आत्महत्या करने से रोका। पूछताछ में युवक ने बताया कि परेशान होकर गलती से पोस्ट कर दी थी। काउंसलिंग के बाद युवक ने भविष्य में ऐसी गलती न करने का आश्वासन दिया।