फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Youths commit suicide in two different areas of Lucknow

Lucknow News: पैर टूटने से परेशान युवक ने दे दी जान, एक अन्य युवक ने भी कर ली आत्महत्या; पढ़ें मामला

Sat, 03 Jan 2026 05:52 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 03 Jan 2026 05:52 PM IST
सार

राजधानी में पैर टूट जाने से परेशान युवक ने जान दे दी। वहीं बंथरा में भी एक युवक ने आत्महत्या कर ली। पुलिस मामलों की जांच कर रही है। आगे पढ़ें दोनों मामले...

विज्ञापन
Youths commit suicide in two different areas of Lucknow
सुसाइड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में वजीरगंज इलाके में पैर टूटने से परेशान 24 वर्षीय विशाल कश्यप ने शुक्रवार रात घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, बंथरा निवासी गोविंद (46) ने भी खुदकुशी कर ली। आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन


शनि देव मंदिर, राणा प्रताप मार्ग निवासी विशाल कश्यप नाव चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके भाई शंकर ने बताया कि डेढ़ माह पूर्व मजदूरी के दौरान दूसरी मंजिल से गिरने के कारण विशाल का दाहिने पैर का पंजा टूट गया था। इस चोट के कारण वह काफी परेशान और तनाव में था। घर का खर्च चलाने और इलाज के लिए वह नाव चलाने लगा था। 
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, शुक्रवार रात वह नशे की हालत में घर लौटने के बाद चुपचाप अपने कमरे में चला गया। थोड़ी देर बाद जब बहन लक्ष्मी उसे खाने के लिए बुलाने पहुंची, तो उसने विशाल को चादर के सहारे पंखे से लटका पाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया

इंस्पेक्टर वजीरगंज राजेश त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। भाई शंकर ने यह भी बताया कि पिता की मौत के बाद मां अलग रहने लगी थीं। परिवार में बहन और मूकबधिर भाई हैं।


इसी अलावा बंथरा के खसरवारा गांव निवासी गोविंद (46) प्राइवेट गाड़ी चलाता था। उनके बेटे लवकुश ने बताया कि गांव में उनके दो मकान हैं। एक में पिता गोविंद रहते थे और दूसरे में वह मां फूलमती और पत्नी के साथ रहता है। शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे जब लवकुश पिता को खाना देने गया, तो पिता नशे में थे। 

आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका

खाना देकर वापस लौटने के बाद शनिवार सुबह जब लवकुश पिता को जगाने गया तो दरवाजा अंदर से बंद था। बार-बार खटखटाने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला, तो परिवार के लोग दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे और गोविंद का शव पंखे के सहारे मफलर से लटका देखा। इंस्पेक्टर बंथरा राणा राजेश सिंह के अनुसार, गोविंद ने आत्महत्या क्यों की, इसका पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed