फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Youth should not be afraid of taking risks: Governor

जोखिम लेने से न घबराएं युवा : राज्यपाल

Wed, 28 Jan 2026 03:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 03:09 AM IST
विज्ञापन
Youth should not be afraid of taking risks: Governor
जनभवन में आयोजित अलंकरण समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ सम्मानित किए गए लोग।
लखनऊ। यूपी दिवस के उपलक्ष्य में संस्कृति विभाग की ओर से सोमवार को जनभवन में आयोजित अलंकरण समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उत्तर प्रदेश की कला, संस्कृति, साहित्य, नाट्य, खेल और बौद्ध व जैन दर्शन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रतिभाशाली लोगों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा के स्रोत भी हैं।
विज्ञापन


राज्यपाल ने युवाओं से आह्वान किया करते हुए कहा कि वे निर्भीक होकर आगे बढ़ें। जोखिम लेने से न घबराएं, क्योंकि साहस ही नवाचार की पहली सीढ़ी है। उत्तर प्रदेश न्यू इंडिया के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कला, संस्कृति एवं रचनात्मकता के विविध क्षेत्रों को निरंतर प्रोत्साहन दिया जा रहा है। कार्यक्रम में गुजरात के कलाकारों ने पारंपरिक लोकनृत्य की प्रस्तुति दी। अवसर पर विशेष कार्याधिकारी राज्यपाल डॉ. सुधीर महादेव बोबडे, अपर मुख्य सचिव पर्यटन व संस्कृति अमृत अभिजात मौजूद रहे।
विज्ञापन




इन विभूतियों को मिला सम्मान

- राज्य ललित कला अकादमी की ओर से चित्रकला के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए नलिनी कुमार मिश्रा को बाबा योगेंद्र कला सम्मान (राष्ट्रीय), डॉ. साधना सिंह और सतेंद्र सिंह को बाबा योगेंद्र कला सम्मान (राज्यस्तरीय)।
विज्ञापन
विज्ञापन


- अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान की ओर से प्रो. प्रद्युम्न दुबे को पालि साहित्य संवर्धन सम्मान और डॉ. वेन भदन्त राहुल बोधि व प्रो. सिद्धार्थ सिंह को बौद्ध संस्कृति संवर्धन सम्मान।

- उप्र जैन विद्या शोध संस्थान की ओर से जैन दर्शन के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. सुनील कुमार जैन ‘संचय’ को जैन संस्कृति संवर्धन पुरस्कार।

- भारतेंदु नाट्य अकादमी की ओर से रंगमंच में उल्लेखनीय योगदान के लिए मुस्कान गोस्वामी (नाट्य निर्देशन), देवाशीष मिश्र (अभिकल्पना), प्रो. (डॉ.) आनंद वर्धन शर्मा (अभिनय) और राकेश श्रीवास्तव (अभिनय) को भारतेंदु हरिश्चंद्र सम्मान।


- उप्र. संगीत नाटक अकादमी की ओर से रामचंद्र भागवत को वायलिन वादन के लिए तथा अनूप कुमार अरोड़ा को नाट्य अभिनय के क्षेत्र में आचार्य भरतमुनि सम्मान।

- उप्र. लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान की ओर से लोक नाट्य नौटंकी के क्षेत्र में विजय बहादुर श्रीवास्तव को बाबा पागल दास सम्मान, जनजातीय नृत्य के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए विनोद कुमार गोंड को बिरसा मुंडा सम्मान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed