फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amethi: MLA Rakesh to join the BJP ; MLAs Abhay Singh and Vinod Chaturvedi will also join the party alongside

अमेठी: बागी विधायक राकेश कल थामेंगे भाजपा का हाथ, उनके साथ विधायक अभय सिंह व विनोद चतुर्वेदी भी बनेंगे भाजपाई

Tue, 13 Oct 2026 08:44 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 13 Oct 2026 08:44 PM IST
सार

अमेठी की राजनीति में बुधवार को बड़ा बदलाव आने जा रहा है। विधायक राकेश प्रताप सिंह दो अन्य सपा विधायकों के साथ भाजपा में शामिल हो जाएंगे।

विज्ञापन
Amethi: MLA Rakesh to join the BJP ; MLAs Abhay Singh and Vinod Chaturvedi will also join the party alongside
भाजपा में शामिल होंगे तीन विधायक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अमेठी के गौरीगंज के सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह के भाजपा में शामिल होने से जिले के राजनीतिक समीकरण में खासा बदलाव आएगा। उनके साथ गोसाईगंज के विधायक अभय सिंह और कालपी के विधायक विनोद चतुर्वेदी भी भाजपा में शामिल होंगे। कार्यक्रम के लिए गौरीगंज-जगदीशपुर मार्ग स्थित विधायक के आवास मंगलम के बगल में तैयारियां की गई हैं। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले इसे अमेठी की राजनीति में अहम माना जा रहा है।

विज्ञापन


कार्यक्रम में भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री और पूर्व सांसद स्मृति इरानी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, राष्ट्रीय मंत्री भोला सिंह, पूजा पाल और प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला समेत गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र के 500 से अधिक ग्राम प्रधान, पूर्व प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कांग्रेस कार्यालय में जूते लहराए जाने पर केंद्रीय नेतृत्व खफा, पांच सदस्यों की टीम लगाएगी सच का पता
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: प्रदेश में 15-16 अक्तूबर को फिर बदलेगा मौसम, लखनऊ में भी बारिश के आसार; जानिए अगले 24 घंटे का अपडेट


कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों के वाहनों की पार्किंग के लिए भी अलग व्यवस्था की गई है। राकेश प्रताप सिंह सपा के टिकट पर लगातार तीन बार गौरीगंज से विधायक चुने गए हैं। राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के बाद वह चर्चा में आए थे। उनके भाजपा में शामिल होने से जिले में सपा और भाजपा के राजनीतिक समीकरणों पर गहरा असर पड़ेगा।

सुरक्षा और यातायात के लिए पुलिस बल तैनात
कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के चाकचौबंद इंतजाम किए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक सरवण टी के निर्देश पर पुलिस के साथ पीएसी की तैनाती की गई है। थाना प्रभारियों के साथ 50 उपनिरीक्षक, 200 कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल ड्यूटी पर लगाए गए हैं। किसी भी तरह की अव्यवस्था रोकने के लिए आयोजन स्थल की लगातार निगरानी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed