{"_id":"6a36fdfdf196de018d0b7e8d","slug":"youth-run-over-by-vehicle-body-placed-on-road-during-three-hour-protest-lucknow-news-c-13-1-lko1072-1792817-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: युवक को वाहन ने रौंदा, शव रखकर तीन घंटे तक प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: युवक को वाहन ने रौंदा, शव रखकर तीन घंटे तक प्रदर्शन
Sun, 21 Jun 2026 02:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 21 Jun 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
हिमालय गौतम की फाइल फोटो।
दुबग्गा। काकोरी के गोला कुआं गांव के पास शनिवार रात सड़क पार कर रहे मंडौली गांव निवासी हिमालय गौतम (24) को वाहन ने राैंद दिया। हिमालय की मौके पर ही मौत हो गई। इससे नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शांत कराया। कार्रवाई के आश्वासन पर करीब तीन घंटे बाद प्रदर्शन खत्म हुआ।
इंस्पेक्टर सतीश राठौर ने बताया कि कुछ दिन पहले हिमालय का भाई हिमांशु पेड़ से गिरकर घायल हो गया था। उसका एरा अस्पताल में इलाज चल रहा था। हिमालय शनिवार शाम भाई को अस्पताल में खाना देकर घर लाैट रहे थे। रात करीब 9:30 बजे वह गोला कुआं पर सवारी वाहन से उतरकर सड़क पार कर रहे थे। मलिहाबाद से दुबग्गा की ओ आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि हिमालय हवा में उछलकर सड़क पर गिरे और वाहन चालक उन्हें कुचलता हुआ भाग निकला। सूचना मिलते ही हिमालय के परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और वहीं हिमालय का शव रखकर प्रदर्शन करने लगे।
इसकी जानकारी मिलते ही दुबग्गा, काकोरी व पारा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें समझाने का प्रयास किया। परिजन आरोपी चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। करीब तीन घंटे बाद कार्रवाई के आश्वासन पर वे लोग माने और प्रदर्शन खत्म किया। इंस्पेक्टर ने बताया कि हिमालय के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही हैं।
विज्ञापन
हरदोई रोड पर लगा भीषण जाम
प्रदर्शन के कारण हरदोई-लखनऊ हाईवे पर करीब तीन किलोमीटर तक दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने यातायात को दुबग्गा के बाजनगर किसान पथ के पास से डायवर्ट किया। इसके बावजूद हरदोई से लखनऊ आने वाले वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। जाम में कई एंबुलेंस भी फंसी रहीं। पुलिस कर्मियों ने मशक्कत कर उन्हें निकाला।