{"_id":"675f43b9111cd650d0089939","slug":"youth-must-do-amarnath-yatra-champat-rai-lucknow-news-c-13-1-lko1020-995507-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा जरूर करें युवा : चंपत राय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा जरूर करें युवा : चंपत राय
Mon, 16 Dec 2024 02:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 16 Dec 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष व श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव चंपत राय ने हिंदुओं से एकजुट होकर रहने का आह्वान किया। निरालानगर में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित धर्म रक्षा निधि समर्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उन्होंने कहा कि अमरनाथ की साहसिक यात्रा युवाओं को जरूर करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि हिंदू कन्या रक्षा व गो रक्षा का दायित्व हम सभी का है। इसे निभाने में कोई भी चुनौती आए तो पीछे नहीं हटना चाहिए। कहा, हिंदू समाज को जाति व्यवस्था से ऊपर उठकर कार्य करने की आवश्यकता है। कहा कि हम सभी का सौभाग्य है कि पांच सौ वर्षों के संघर्ष के बाद प्रभु श्रीराम के बाल विग्रह की अयोध्या धाम में प्राण-प्रतिष्ठा के हम सभी साक्षी बने है। मंच पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, विहिप के प्रांत अध्यक्ष कन्हैयालाल मुरलीधर आहूजा व सूर्यभान आदि मौजूद रहे।