फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Youth molest his friend wife

Lucknow News: डॉक्टर की पत्नी से दोस्त ने की छेड़छाड़, कपड़े फाड़े

Fri, 31 Mar 2023 06:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 06:59 PM IST
विज्ञापन
Youth molest his friend wife
- पीड़िता ने विभूतिखंड थाने में दर्ज कराया केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लखनऊ। विभूतिखंड इलाके में रहने वाले एक डॉक्टर की पत्नी से उसके दोस्त ने क्लीनिक पर छेड़छाड़ की। विरोध पर उसके कपड़े फाड़ दिए। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी धमकाते हुए भाग निकला। आरोपी काफी दिनों से महिला को परेशान कर रहा था। आजिज आकर पीड़िता ने बृहस्पतिवार को केस दर्ज कराया।
विभूतिखंड इलाके में एक डॉक्टर परिवार संग रहते हैं। उनकी दोस्ती एमिटी विवि लौलाई स्थित सेवा क्लीनिक संचालक फार्मासिस्ट विनोद कनौजिया से थी। डॉक्टर की पत्नी के अनुसार, विनोद घर आने-जाने के दौरान अक्सर अश्लील हरकतें करता था। इस बारे में पति को बताया तो उन्होंने विनेाद को देवर बताते हुए शिकायत को नजरअंदाज कर दिया। इससे विनोद के हौसले और बढ़ गए।
विज्ञापन

आरोपी की हरकतों से तंग आकर डॉक्टर की पत्नी 27 मार्च को विनोद की क्लीनिक पर पहुंची और उसे समझाने की कोशिश की। आरोपी ने लाइट बंद कर महिला को घसीटा और छेड़खानी की। विरोध पर मारपीट करते हुए कपड़े फाड़ दिए। पीड़िता ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे। इस पर आरोपी धमकाते हुए भाग निकला। पीड़िता घर पहुंची और पति को आपबीती बताई। इसके बाद बृहस्पतिवार को विभूतिखंड थाने में केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed