फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   youth missing in suspicious circumstances in lucknow

कराटे प्रशिक्षक का बेटा संदिग्ध हालात में लापता, पुलिस ने पिता को थाने से टरकाया

Fri, 02 Aug 2019 04:31 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Fri, 02 Aug 2019 04:31 PM IST
विज्ञापन
youth missing in suspicious circumstances in lucknow
गौरव - फोटो : amar ujala
लखनऊ के चौक इलाके से कराटे प्रशिक्षक डेविड यादव का बेटा गौरव (22) संदिग्ध हालात में लापता हो गया। उसका फोन भी बंद है। पिता का कहना है कि उन्होंने बेटे के साथ हादसा या अनहोनी की आशंका जताते हुए तहरीर दी पर पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। बेटे के लापता होने से मां सुलेखा बीमार हो गई है। गौरव ऐशबाग स्थित अमन इंटरप्राइजेज कंपनी में कलेक्शन का काम करता है।
विज्ञापन


20 जुलाई वह चौक स्थित गोपाल ट्रेडर्स से रुपये लेने के बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे ऑफिस के लिए निकला और गायब हो गया। पिता का कहना है  कि उसके पास डेढ़ लाख रुपये थे । उधर, कंपनी मालिक ने उसके खिलाफ रुपये लेकर भागने का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


डेविड ने बताया कि वह उन्नाव के शुक्लागंज स्थित शक्तिनगर मे पत्नी और बच्चों के साथ रहते हैं जबकि गौरव यहां कंपनी के ऑफिस में ही बने कमरे में रह रहा था। उधर, चौक इंस्पेक्टर पंकज सिंह का कहना है कि गौरव के मोबाइल फोन की कॉल  डिटेल निकलवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed