फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Youth, Mega Trends, Kalpana Foundation, Sports College, and GCRG emerge victorious.

Lucknow News: यूथ, मेगा ट्रेंड्स, कल्पना फाउंडेशन, स्पोर्ट्स कॉलेज और जीसीआरजी विजयी

Thu, 11 Jun 2026 02:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Youth, Mega Trends, Kalpana Foundation, Sports College, and GCRG emerge victorious.
लखनऊ। सिराज खान अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत बुधवार को कई मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में यूथ क्लब ने एसएमआर अकादमी को 43 रन से हराया। यूथ क्लब के 148 रन के जवाब में एसएमआर अकादमी की टीम 27.3 ओवर में 105 रन ही बना सकी। विजेता टीम से आरव सिंह और मो. साहिल ने 30-30 रन बनाए। आदित्य अग्रवाल ने तीन विकेट चटकाए।
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में मेगा ट्रेंड्स ने कंचन स्पोर्ट्स क्लब को सात विकेट से पराजित किया। कंचन स्पोर्ट्स के 187 रन के लक्ष्य को मेगा ट्रेंड्स ने 25.4 ओवर में तीन विकेट खोकर प्राप्त किया। विजेता टीम से प्रबलजीत ने 62 और उत्कर्ष ने 52 रन बनाए, जबकि कार्तिकेय ने तीन और वारिस अली ने दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन

तीसरे मुकाबले में कल्पना फाउंडेशन ने केवाई स्पोर्ट्स क्लब को 56 रन से मात दी। कल्पना फाउंडेशन के 243 रन के जवाब में केवाई स्पोर्ट्स की टीम 31.4 ओवर में 187 रन बनाकर आउट हो गई। विजेता टीम से अंश सिंह ने 124 रन की शतकीय पारी खेली, जबकि कुंदन पाल ने तीन विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौथे मुकाबले में गरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज ने आर्यावर्त अकादमी को 147 रन से शिकस्त दी। स्पोर्ट्स कॉलेज के 216 रन के जवाब में आर्यावर्त अकादमी की टीम 23.2 ओवर में 89 रन पर लुढ़क गई। अंश बिष्ट ने 59 और प्रत्यूष सिंह ने 43 रन बनाए। मनीष ने चार और सत्यम ने तीन विकेट हासिल किए।
पांचवें मुकाबले में जीसीआरजी क्लब ने कुहू स्पोर्ट्स क्लब को दो विकेट से हराया। कुहू स्पोर्ट्स के 230 रन के लक्ष्य को जीसीआरजी क्लब ने 27.1 ओवर में आठ विकेट खोकर हासिल किया।

छठे मुकाबले में राकोन क्लब के 185 रन के जवाब में इंटरनेशनल स्पोर्ट्स क्लब की टीम 31.2 ओवर में 161 रन बनाकर आउट हो गई। विजेता टीम से अंकित यादव ने 45 और वीरन प्रताप सिंह ने 36 रन बनाए, जबकि अश्मित पटेल ने चार और वीरन प्रताप ने तीन विकेट चटकाए।
बुधवार को खेले गए अन्य मुकाबलों सीएएल पिंक ने सीएएल रेड को सात और सीएएल पर्पल ने सीएएल ग्रीन को छह विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed