फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Youth killed his sister

Lucknow News: भाई ने बहन का गला घोंटकर मारा, घर में दफनाया, रातभर सोता रहा बगल के कमरे में

Tue, 27 Dec 2022 09:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Youth killed his sister
युवक ने अपनी बहन को मार डाला। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
सैरपुर के पल्हरी गांव में अवैध संबंध के शक में एक युवक ने अपनी 20 वर्षीय बहन की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसका शव दूसरे कमरे में गड्ढा खोदकर दफना दिया।
विज्ञापन

वारदात की जानकारी पर रविवार को पुलिस ने गड्ढा खोदकर शव निकाला और आरोपी को हिरासत में ले लिया।
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बहन का संबंध गांव के एक युवक से था। इसे लेकर शनिवार शाम को झगड़ा हुआ। काफी समझाने पर भी नहीं मानी तो मार डाला।
विज्ञापन

डीसीपी उत्तरी एसएम कासिम आब्दी के मुताबिक, आरोपी डाला चालक है और उसके माता-पिता की मौत पांच साल पहले हो चुकी है। युवक के पिता ने दो शादियां की थीं।
सौतेली मां से तीन बेटियां है,ं जो अलग रहती हैं। आरोपी युवक व उसकी बहन एक ही मकान में रहते थे। शनिवार देर शाम युवक नशे की हालत में घर पहुंचा।
बातचीत के दौरान बहन के एक युवक से संबंध पर आपत्ति की तो कहासुनी शुरू हो गई। इससे चिढ़कर दुपट्टे से बहन का गला घोंट दिया।
डीसीपी के मुताबिक, घर में दो कमरे हैं, एक में किचन बना है। इसी कमरे में युवती सोती थी। हत्या के बाद युवक ने गड्ढा खोदा और शव दफना दिया। पूरी रात पास के कमरे में रहा और रविवार सुबह ताला लगाकर निकल गया। इसके बाद दोपहर में लौटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी के मुताबिक, हिमांशु कभी ताला नहीं लगाता था। इस पर गांव के लोगों को संदेह हुआ और सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
पूछताछ में युवक टालमटोल करने लगा। घर की तलाशी ली तो कमरे में मिट्टी खुदी दिखी। इस पर सख्ती शुरू की और गड्ढा खुदवाया तो युवती का शव निकला।
डीसीपी ने बताया कि युवक लगातार बयान बदल रहा है। शुरूआत में बताया कि विवाद हुआ था। इसके बाद कहा कि बहन का चरित्र ठीक नहीं है।
पिता की मौत के बाद से वह मनमानी करने लगी थी। गांव की एक महिला ने उसे सूचना दी थी कि उसके जाने के बाद बहन से मिलने एक युवक आता था। इससे उसका शक पक्का हो गया था।
डीसीपी के मुताबिक, रिश्तेदारों के न आने पर पुलिस वादी बनी है। हत्या के पीछे नशेबाजी के विरोध की बात सामने आई है। गांव के लोगों ने बताया कि वारदात वाले दिन युवती अपने दोस्त से मिलने गई थी।
सर हमारे इलाके में एक मर्डर हुआ है
प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार तिवारी के मुताबिक, रविवार रात को कंट्रोल रूम में एक कॉल गई। कॉलर ने सूचना दी कि ‘सर एक मर्डर हुआ है हमारे इलाके में, सबको पता है। अगर आप आएं तो शव बरामद हो सकता है।’ पुलिस गांव पहुंची तो युवक घर पर ही था। पूछने पर बोला कि बहन अपने दोस्त के घर गई है। सख्ती से पूछताछ की तो पूरी वारदात उगल दी।

टूटी थीं गले की हड्डियां, शरीर पर चोट के निशान
पुलिस के मुताबिक, पांच डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। इसमें फोरेंसिक व महिला चिकित्सक भी शामिल थीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, युवती के गले की हड्डी पूरी तरह से टूट गई थी। युवती ने बचाव में संघर्ष भी किया था। स्लाइड व बिसरा सुरक्षित रखा गया है। युवती के सीने व कंधे पर चोट के निशान मिले हैं। कंधे पर चोट का निशान बड़ा है। आशंका जताई कि पहले डंडे से वार किया गया। इसके बाद गला घोंटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed