{"_id":"682ce9a157cf3b6c36081e15","slug":"youth-killed-his-elder-brother-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1213364-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: चाकू-बांके से 23 वार कर बड़े भाई को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: चाकू-बांके से 23 वार कर बड़े भाई को मार डाला
Wed, 21 May 2025 02:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 21 May 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
चाकू-बांके से 23 वार कर बड़े भाई को मार डाला
लखनऊ। गोमतीनगर के विरामखंड में सोमवार देर रात पारिवारिक विवाद के दौरान छोटे भाई ने नशे में झगड़ा कर रहे बड़े भाई की हत्या कर दी। आरोपी सनी ने चाकू और बांके से अपने बड़े भाई बाबूलाल पर करीब 23 वार किए। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी सनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र तिवारी के अनुसार, बाबूलाल शराब का लती था और अक्सर नशे में घरवालों से मारपीट करता था। सोमवार रात भी वह नशे में धुत होकर घर आया और झगड़ा करने लगा। सनी ने रोकने की कोशिश की तो बाबूलाल ने उस पर और माता-पिता पर हमला करने की कोशिश की।
इस दौरान सनी ने बचाव में पहले उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन जब बात नहीं बनी, तो गुस्से में आकर उसने चाकू और बांके से गर्दन, सीने और चेहरे पर हमला कर दिया। बाबूलाल की मौके पर ही मौत हो गई। शोरगुल सुनकर पड़ोसी इकट्ठा हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सनी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
परिजनों ने की गुमराह करने की कोशिश
घटना के बाद जब पुलिस घर पहुंची तो परिजनों ने झूठा बयान देते हुए कहा कि बाबूलाल ने खुद का गला रेत लिया था। पुलिस ने जब शव करीब से देखा तो चोट के कई निशान थे। इस पर पुलिस को संदेह हुआ। पूछताछ में जब सख्ती की गई तो सनी ने हत्या की बात कबूल कर ली।
बाबूलाल से परेशान था पूरा परिवार
मृतक की मां मायका देवी ने बताया कि बाबूलाल शराब पीकर अक्सर घर में मारपीट करता था और परिवार के लोग उससे डरते थे। इसी वजह से उसकी शादी भी नहीं हो पाई थी। वह अक्सर घर के बाहर सोता था। आरोपी सनी बंगलूरू में होटल में काम करता था और कुछ दिन पहले ही लखनऊ आया था। सनी के माता-पिता पास में ही सब्जी बेचते हैं।