फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Youth killed by slitting throat in Barabanki: The youth had come to Baddupur from Sitapur on a bike to make his brother sit in the bus.

बाराबंकी में गला रेतकर युवक की हत्या : भाई को बस में बैठाने के लिए सीतापुर से बाइक से बड्डूपुर आया था युवक

Thu, 16 Jun 2022 07:30 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज़ एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज़ एजेंसी, बाराबंकी Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 16 Jun 2022 07:30 PM IST
सार

छोटे भाई को बस में बैठाने के बाद वह देर रात तक वापस घर नहीं पहुंचा। इसके बाद परिजनों ने उसकी काफी तलाश की। मगर, उसका कोई पता नहीं चला। बृहस्पतिवार की सुबह गांव के पास जयकरण का शव चकमार्ग के किनारे पड़ा मिला। उसका गला रेता हुआ था।
 

विज्ञापन
Youth killed by slitting throat in Barabanki: The youth had come to Baddupur from Sitapur on a bike to make his brother sit in the bus.
युवक की हत्या के बाद पंचनामा कर शव को सील करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

चेन्नई जाने की बात कहकर घर से निकले भाई को बस में बैठाने आए सीतापुर के युवक की बड्डूपुर थाना क्षेत्र में गला रेत कर हत्या कर दी गई। सुबह युवक का शव ग्रामीणों ने पड़ा देखा तो सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी व परिवारीजन मौके पर पहुंचे। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना बड्डूपुर थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन


सीतापुर जिले के महमूदाबाद थाना क्षेत्र के चिट्ठीपुरवा मजरे फत्तेखेरवा गांव निवासी जयकरण (34) अपने छोटे भाई विशाल को बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे बस में बैठाने के लिए पड़ोस में स्थित टिकैतगंज आया था। यहां पर भाई को बस में बैठाने के बाद वह देर रात तक वापस घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसका फोन मिलाया तो वह स्विच ऑफ था। इसके बाद परिजनों ने उसकी काफी तलाश की। मगर, उसका कोई पता नहीं चला। बृहस्पतिवार की सुबह बड्डूपुर थाना क्षेत्र में महमूदाबाद-लखनऊ मार्ग पर डेढ़ सौ मीटर दूर प्रेमपुर गांव के पास जयकरण का शव चकमार्ग के किनारे पड़ा मिला। उसका गला रेता हुआ था।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एएसपी पूर्णेंदु सिंह, सीओ योगेंद्र कुमार व एसओ शिखा सिंह डाग स्क्वॉयड व फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस जांच कर रही थी इसी दौरान तलाश करते हुए परिवारीजन पहुंच गए। युवक के पास से उसका मोबाइल फोन भी गायब था। परिवारीजनों ने बताया कि जयकरण एक माह पूर्व सऊदी अरब से घर आया था। बुधवार शाम को वह अपने छोटे भाई विशाल को बस में बैठाने आया था। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिले सुबूतों से आसान हुई घटना के खुलासे की राह
सीतापुर के युवक की हत्या के मामले में पुलिस की जांच में प्रथमदृष्टया कई महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं। इससे घटना के खुलासे की राह आसान हो गई है। प्रथमदृष्टया अवैध संबंधों में युवक की हत्या की बात निकलकर सामने आ रही है। इसमें अपनों के शामिल होने की बात से इंकार नहीं किया जा सकता। लंबे समय बाद सऊदी अरब से भाई के लौटने के बाद से छोटा भाई परेशान था। इस पर उसने चेन्नई जाने की बात घर में कहीं। बड़ा भाई बाइक से उसे टिकैतगंज बस में बैठाने आया था। इस दौरान रास्ते में विशाल ने अपने भाई जयकरण से मुलाकात कराई। उसके बाद बस में सवार तो हुआ लेकिन कुछ दूर पर जाकर नीचे उतर आया। ऐसे में पुलिस का शक और गहरा रहा है। हालांकि पुलिस मोबाइल की कॉल डिटेल के सहारे मजबूत साक्ष्य जुटाने में लगी है।  


सीतापुर के युवक की गला रेत कर हत्या की गई है। हत्या का कारण तो अभी स्पष्ट नहीं है। मगर, अवैध संबंधों के चलते हत्या की बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। युवक का मोबाइल फोन भी गायब है। वहीं कई अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य हाथ लगे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
- पूर्णेंदु सिंह, एएसपी उत्तरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed