{"_id":"6aef7f9bf4789e8b350aa3b5","slug":"youth-kidnapped-five-lakh-rupee-ransom-demanded-lucknow-news-c-13-lko1070-2000742-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: युवक का अपहरण कर मांगी पांच लाख की फिरौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: युवक का अपहरण कर मांगी पांच लाख की फिरौती
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बंथरा इलाके में स्थित होटल रमाडा में स्टॉल लगाने गए पशुपालन विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रिषभ त्रिपाठी (28) का शुक्रवार को अपहरण कर लिया गया। रिषभ के मां सोनिया त्रिपाठी के मुताबिक शुक्रवार को फोन पर उनसे पांच लाख की फिरौती भी मांगी गई। उन्होंने बेटे के अपहरण और फिरौती मांगने की एफआईआर बंथरा थाने में दर्ज कराई है।
आशियाना के सेक्टर-एन निवासी सोनिया त्रिपाठी के मुताबिक, उनका बेटा रिषभ शुक्रवार को विभाग के कर्मचारियों के साथ होटल रमाडा में स्टॉल लगाने गया था। शाम करीब छह बजे उससे फोन पर बात हुई थी। इसके बाद रात 11 बजे फोन किया तो मोबाइल बंद मिला। काफी प्रयास के बाद भी संपर्क नहीं हो सका। अगले दिन रिषभ के साथी और पशुपालन विभाग के निदेशालय में वरिष्ठ सहायक अतुल प्रकाश ने बंथरा थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
वीओआईपी नंबर से फिरौती के लिए आई कॉल
सोनिया के मुताबिक, छह नवंबर को उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने पांच लाख रुपये देने पर बेटे को बताए गए स्थान पर छोड़ने की बात कही। उन्होंने तत्काल बंथरा पुलिस को सूचना दी। एडीसीपी दक्षिण रल्लापल्ली वसंथ कुमार ने बताया कि शुक्रवार को सोनिया की तहरीर पर अपहरण और फिरौती मांगने की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में पार्किंग की ओर जाते दिखे रिषभ
एडीसीपी ने बताया कि होटल रमाडा में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांचने पर शुक्रवार की शाम रिषभ अकेले पार्किंग की ओर जाते दिखे। उस दिन होटल में 500 से अधिक गाड़ियों की आवाजाही हुई थी। इन सभी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। रिषभ का मोबाइल फोन लगातार बंद आ रहा है। ऐसे में उनकी लोकेशन का पता नहीं चल पा रहा है।
पुलिस की कई टीमें अपहृत रिषभ की तलाश में जुटीं
एडीसीपी ने बताया कि रिषभ की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। रिषभ के लापता होने की सूचना सोशल मीडिया पर प्रसारित की गई थी। आशंका है कि शरारती तत्वों ने सोशल मीडिया पर प्रसारित गुमशुदगी की सूचना से रिषभ की जानकारी जुटाकर उनकी मां को फोन कर फिरौती मांगी हो।