{"_id":"68cf19a0c6729eeff8023092","slug":"youth-hit-on-scooty-by-miscreants-killed-in-grief-lucknow-news-c-13-lko1070-1393006-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बदमाशों ने पीछा कर रहे युवक की स्कूटी पर मारी लात, हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बदमाशों ने पीछा कर रहे युवक की स्कूटी पर मारी लात, हादसे में मौत
विज्ञापन
जानकीपुरम गार्डन के अतुल जैन के डाले से भिड़ने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
लखनऊ। गुडंबा के सेक्टर-जी इलाके में शनिवार सुबह बदमाशों ने पीछा कर रहे साइबर कैफे संचालक अतुल कुमार जैन (42) की स्कूटी पर लात मार दी। इससे वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े डाले में जा घुसे। सिर पर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। चर्चा है कि अतुल चेन लूटे जाने पर बदमाशों का पीछा कर रहे थे। पुलिस ने उनके भाई की तहरीर पर सड़क हादसे में मौत का केस दर्ज किया है।
अतुल गुडंबा के जानकीपुरम गार्डन में रहते थे। सुबह करीब छह बजे अतुल स्कूटी से एक परिचित को जिम छोड़ने 60 फिटा रोड तक स्कूटी से गए थे। भाई आशीष कुमार जैन के मुताबिक प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लौटते वक्त सेक्टर जी चौराहा नंबर-4 के पास बाइक सवार दो बदमाश अतुल की तीन तोले की चेन लूटकर भागने लगे। इस पर उन्होंने शोर मचाते हुए पीछा किया।
खुद को फंसता देख बदमाशों ने अतुल की स्कूटी में लात मार दी। इससे वह सड़क किनारे खड़े डाले में जा घुसे, जबकि उनकी स्कूटी घिसटते हुए 50 फीट दूर चौराहे तक पहुंच गई। सिर पर चोट लगने से अतुल गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची गुडंबा पुलिस ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई। अतुल ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। इंस्पेक्टर गुडंबा प्रभातेष कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि लूट की चर्चा की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
चाचा बोले- फुटेज से लूट का पता चला, नई तहरीर देंगे
अतुल के चाचा सुशांत गोल्फ सिटी निवासी आलोक जैन का कहना है कि परिवार को सबसे पहले सड़क हादसे में अतुल की मौत की सूचना मिली थी। इसी आधार पर तहरीर दी गई थी। बाद में सीसीटीवी फुटेज देखने पर चेन लूट का पता चला। अब नई तहरीर दी जाएगी। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह का कहना है कि जांच में पता चला है कि अतुल की मौत खड़े डाले में टकराने से हुई थी। परिजनों ने जो आरोप लगाया है, उसकी जांच के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शी बोला- चोर-चोर चिल्ला रहे थे अतुल
चश्मदीद ने बताया कि जिस वक्त घटना हुई, वह पास में ही मौजूद था। उसने स्कूटी सवार अतुल को चोर-चोर, पकड़ो-पकड़ो चिल्लाते सुना था। अचानक उनकी स्कूटी अनियंत्रित हुई और वह सड़क किनारे खड़े डाले में जा घुसे।
पुलिस का दावा, फुटेज में चेन लूट की नहीं हुई पुष्टि
एसीपी गाजीपुर ए. विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस ने कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी है। किसी भी फुटेज में अतुल के साथ चेन लूट होते हुए नजर नहीं आई है। 50 सेकंड की वायरल हुई फुटेज में सबसे पहले बाइक सवार दो लोग तेजी से जाते दिखे हैं। इसके बाद स्कूटी सवार अतुल कुमार जैन डाले से टकराते दिख रहे हैं। एसीपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट लगने से उनकी मौत होने की पुष्टि हुई है। उनके गले पर खरोंच तक के निशान नहीं हैं। एसीपी का तर्क है कि तीन तोले की चेन छीने जाने के दौरान गले पर कोई तो निशान पड़ता। उन्होंने यह भी आशंका जताई है कि हादसे के फौरन बाद ही मौके पर भीड़ लग गई थी। हो सकता है कि भीड़ में किसी ने अतुल की चेन गायब कर दी हो। पुलिस चेन का पता लगा रही है।