{"_id":"67b249a0585a996a3507333c","slug":"youth-held-hostage-and-beaten-on-charges-of-theft-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1080895-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: चोरी के आरोप में युवक को बंधक बनाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: चोरी के आरोप में युवक को बंधक बनाकर पीटा
Mon, 17 Feb 2025 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 17 Feb 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
चोरी के आरोप में युवक को बंधक बनाकर पीटा
सरोजनीनगर। बिजनौर के परवर पश्चिम शिव गुलाम खेड़ा निवासी अंशु पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाते हुए लोगों ने उसे बंधक बनाकर मारपीट की। आरोप है कि अंशु को बचाने उसकी मां रामदुलारी पहुंची तो भीड़ ने उनके साथ भी मारपीट की। मौके पर पहुंची पुलिस सभी को थाने ले गई। रामदुलारी ने तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।
इंस्पेक्टर अरविंद कुमार राणा के अनुसार मोसिन की दुकान से शनिवार को दो मोबाइल फोन चोरी हो गए थे। आरोप है कि रविवार को दोनों मोबाइल अंशु के पास मिले। लोगों ने अंशु पर चोरी का आरोप लगाया था। रामदुलारी से मारपीट का आरोप गलत है। भीड़ में मौजूद मुन्नी नाम की महिला ने उनको धक्का दे दिया था, जिससे वह गिरकर घायल हो गई थीं। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।