फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Youth dies under suspicious circumstances, injury marks found on body

Lucknow News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, शरीर पर मिले चोट के निशान

Thu, 30 Oct 2025 02:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 30 Oct 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances, injury marks found on body
प्रतीकात्मक तस्वीर।
लखनऊ। मड़ियांव के नौबस्ता निवासी अजय कुमार (40) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनके चेहरे व सीने पर चोट के निशान भी मिले हैं। फिलहाल परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन


मूल रूप से सीतापुर के सिधौली सीतापुर निवासी अजय कुमार (40) किराये के मकान में पत्नी सुमन के साथ रहते थे। वह एक साइबर कैफे में काम करते थे। पत्नी ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। उनके भाई अखिलेश ने बताया कि बुधवार दोपहर अजय के मकान मालिक ने फोन करके बताया कि बुधवार को जब अजय देर तक कमरे से बाहर नहीं निकले तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा अजय ने खोला और गिर पड़े। मकान मालिक ने लोगों की मदद से उन्हें ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। खबर पाकर अजय के परिजन भी ट्रॉमा सेंटर पहुंच गए।
विज्ञापन

भाई अखिलेश ने बताया कि उनकी भाभी सुमन भैयादूज में पंजाब मायके गई हुई थीं। मकान मालिक के अनुसार मंगलवार रात अजय नशे की हालत में घर लौटे थे। अजय की ठुड्डी व सीने पर ब्लेड से कट के निशान थे। पलंग के पास ब्लेड भी पड़ा हुआ था। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्र ने बताया कि परिजनों ने न तो कोई शिकायत की है और न ही कोई सूचना पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed