फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Youth dies after being hit by vehicle, maternal cousin injured

Lucknow News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत, ममेरा भाई घायल

Thu, 06 Aug 2026 02:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 06 Aug 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by vehicle, maternal cousin injured
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। बीबीडी इलाके में मंगलवार रात युवकों की बाइक अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में सुशांत गोल्फ सिटी के अहिमामऊ निवासी आलोक (25) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ममेरे भाई प्रिंस गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

आलोक के पिता मनीराम के मुताबिक बेटा आलोक मंगलवार सुबह बाराबंकी स्थित सफेदाबाद अपने ननिहाल गया था। रात करीब नौ बजे वह ममेरे भाई प्रिंस के साथ बाइक से घर लौट रहा था। दोनों बीबीडी में किसान पथ पर गोयल अपार्टमेंट के पास पहुंचे ही थे। तभी अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों काफी दूर जा गिरे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची बीबीडी पुलिस ने दोनों को ट्राॅमा सेंटर पहुंचाया, जहां आलोक की मौत हो चुकी थी। जबकि प्रिंस का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। इंस्पेक्टर राम सिंह ने बताया कि घरवालों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। फिलहाल घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed