{"_id":"6934979fa1f37c53d707d35d","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-hydra-lucknow-news-c-13-knp1002-1504705-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: हाइड्रा की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: हाइड्रा की चपेट में आने से युवक की मौत
Sun, 07 Dec 2025 02:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 07 Dec 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
तैयब की फाइल फोटो।
लखनऊ। सरोजनीनगर के दरोगाखेड़ा इलाके में शुक्रवार दोपहर हाइड्रा गाड़ी की चपेट में आने से तैयब (19) की मौत हो गई।
तैयब मूल रूप से बुलंदशहर के समकोला मोहल्ले के रहने वाले थे। उनके पिता मजदूरों के ठेकेदार रियाजुद्दीन ने बताया कि उनका भांजा ताहिर सरोजनीनगर में दरोगाखेड़ा में रहकर उनका काम देखता है। तैयब 30 नवंबर को लखनऊ घूमने के लिए ताहिर के पास आया था। वह हाईस्कूल का छात्र था। शुक्रवार दोपहर तीन बजे तैयब निर्माणाधीन रिंग रोड के पास कुछ साथियों के साथ बैठा था। इसी दौरान चालक की लापरवाही से डिवाइडर पर बैठा तैयब हाइड्रा के टायरों की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी उसे लोकबंधु अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। तैयब के परिवार में एक छोटा भाई और मां समीना परवीन हैं। इंस्पेक्टर सरोजनीनगर राजदेव प्रजापति ने बताया कि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।