फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   youth came to city for laboring became victim of mob lynching in barabanki

बाराबंकी : मजदूरी करने आए युवक को भीड़ ने बच्चा चोर समझकर पीटा

Wed, 11 Sep 2019 07:27 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी Published by: Amulya Rastogi Updated Wed, 11 Sep 2019 07:27 PM IST
विज्ञापन
youth came to city for laboring became victim of mob lynching in barabanki
भीड़ हिंसा - फोटो : amar ujala

बाराबंकी के बेगमगंज मोहल्ले में एक मजदूर को भीड़ ने बच्चा चोर समझकर जमकर पीट दिया। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि युवक मजदूरी करने आया था उसने बच्चा चोरी नहीं किया है। फिर भी पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शहर के बेगमगंज मोहल्ला निवासी अफरोज के घर सीतापुर जिले के लहरपुर निवासी रिश्तेदार इरशाद की पत्नी निम्मार अपने दो साल के बेटे मोहम्मद हम्माद के साथ रविवार को आई थी। आरोप है कि रविवार की शाम इनके घर से अचानक दो वर्षीय बच्चा लापता हो गया। इस दौरान सड़क पर लोगों ने देखा कि एक युवक के पीछे-पीछे बच्चा जा रहा है। एकत्र हुई भीड़ ने युवक को बच्चा चोर समझकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। 
विज्ञापन


हालांकि कुछ दुकानदारों ने उसे बचा लिया और पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पहुंची पुलिस युवक को कोतवाली लेकर गई। कोतवाल धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया पकड़ा गया युवक कोठी थाना क्षेत्र के कलापुर गांव निवासी प्रमोद कुमार है। कोतवाल ने कहा कि पूछताछ में पता लगा है कि युवक शहर में मजदूरी करने आया था। उसने बच्चा चोरी नहीं किया है। लोगों ने शक के आधार पर उसे पकड़ लिया था। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed