फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   youth booked for facebook post against akhilesh yadav

महंगी पड़ी FB पर अखिलेश से 'अश्लीलता'!

Mon, 14 Jul 2014 12:49 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 14 Jul 2014 12:49 PM IST
विज्ञापन
youth booked for facebook post against akhilesh yadav

एक युवक ने फेसबुक पर यूपी के सीएम अखिलेश यादव पर अश्लील टिप्पणी कर अपने लिए मुश्किल खड़ी कर ली है।

विज्ञापन


उसके खिलाफ थाना किशनी में आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस की तीन टीम बनाकर उन्हें आरोपी की तलाश में लगा दिया गया है।

आईजी और डीआईजी आगरा ने भी एसपी इस संबंध में जानकारी ली है। उसने अपने प्रोफाइल में खुद को मैनपुरी में भाजपा का सदस्य बताया है।

सपा नेता ने दी तहरीर

youth booked for facebook post against akhilesh yadav

फेसबुक पर इस टिप्पणी को यादव नगर, कुसमरा निवासी समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव शुभम यादव ने रविवार को देखा।

इसमें दीप त्रिपाठी ने अखिलेश यादव के खिलाफ अश्लील टिप्पणी की थी। शिवम ने इसकी जानकारी पार्टी के पदाधिकारियों को दी।

टिप्पणी के प्रिंट के साथ उन्होंने थाना किशनी में दीप त्रिपाठी के खिलाफ तहरीर दी। हालांकि टिप्पणी में सिर्फ मुख्यमंत्री का नाम लिखा गया है पद नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब फरार होने पर मजबूर

youth booked for facebook post against akhilesh yadav

उसे भी अंदाजा नहीं रहा होगा कि उसकी एक टिप्पणी कितनी महंगी पड़ जाएगी। अब वह घर से ही फरार होने पर मजबूर है।

सीओ भोगांव की प्रारंभिक पड़ताल के बाद दीप त्रिपाठी के खिलाफ मुख्यमंत्री पर अश्लील कमेंट करने के आरोप में आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई।

एसपी के निर्देश पर गठित तीन विशेष टीम ने आरोपी की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी पर वह हाथ नहीं आया।
एसपी श्रीकांत सिंह ने बताया कि साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed